Doubtnut Promotions Sticky

कोई स्त्री खुरदरी सतह वाले रेलवे प्लेटफार्म पर संदूक को खिसकाती है। वह 10 m की दुरी तक 100 N का बल आरोपित करती है। उसके पश्चात् , उत्तरोत्तर वह थक जाती है और उसके द्वारा आरोपित बल रेखीय रूप से घटकर 50 N हो जाता है। संदूक को कुल 20 m की दुरी तक खिसकाया जाता है । स्त्री द्वारा संदूक पर आरोपित बल और घर्षण बल जो कि 50 N है, तथा विस्थापन के बीच ग्राफ खीचिए। दोनों बलों द्वारा 20 m तक किए गए कार्य का परिकलन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रश्नानुसार आरोपित बल का आलेख निम्न प्रकार बनाया जा सकता है -
घर्षण बल, आरोपित बल के विपरीत दिशा में होता है। इसलिए घर्षण बल को चित्र में ऋणात्मक बल अक्ष पर दर्शाया गया है |
(i) स्त्री द्वारा किया गया कार्य
= आयत OABE का क्षेत्रफल + समलम्ब चतुर्भुज BCDE का क्षेत्रफल
=100×10+12(100+50)×10
=1000+12×150×10
= 1000 + 750
= 1750 जूल
[ समलम्ब चतुर्भुज का क्षेत्रफल=12× समान्तर भुजाओं का योग × उनके बीच कि दुरी ]
(ii) घर्षण बल द्वारा किया गया कार्य
= आयत OGHD का क्षेत्रफल
=(50)×20
= - 1000 जूल
यहाँ ऋणात्मक चिन्ह क्षेत्रफल के बल अक्ष के ऋणात्मक दिशा में होने से है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions