Doubtnut Promotions Sticky

कुछ तत्वों की प्रथम (ΔiH1) और द्वितीय (ΔiH1 आयनन एन्थैल्पी (kJmol1 और (ΔegH) इलेक्ट्रॉन ग्रहण एन्थैल्पी (kJmol1) में नीचे दी गयी हैं -
(ΔiH1)(ΔiH2)ΔegH
I520730060
II419305148
III16813374328
IV10081846295
V2372525148
VI738145140
उपरोक्त तत्वों में कौन - सा निम्न के अनुसार है?
(a) न्यूनतम क्रियाशील तत्व
(b) अत्यधिक क्रियाशील धातु
(c ) अत्यधिक क्रियाशील अधातु
(d) न्यूनतम क्रियाशील अधातु
(e) वह धातु जो सूत्र MX2 ( X= हैलोजन ) का स्थाई द्विक हैलाइड बना सकता है|
वह धातु जो सूत्र MX ( X= हैलोजन ) का प्रबल रूप से स्थाई सहसंयोजी हैलाइड बना सकता है।

Text Solution
Verified by Experts

तत्वों की प्रकृति और क्रियाशीलता का निर्देशन आयनन एन्थैल्पी और इलेक्ट्रॉन ग्रहण एन्थैल्पीज द्वारा किया जाता है। उपलब्ध आँकड़ों के आधार पर
(a) न्यूनतम क्रियाशील तत्व V हैं - इसमें ΔiH बहुत उच्च होती हैं और Δeg+48kJmol1 है जो इंगित करता है कि यह एक उत्कृष्ट गैस तत्व है। ΔegH का मान हीलियम (He) का सुझाव देता है।
(b) अत्यधिक क्रियाशील धातु II है - इसमें ΔiH बहुत कम होता है और इसका ऋणात्मक Δeg मान भी काफी कम (48kJmol1 होता है। ये मान क्षारीय धातु पोटाशियम (K) के संगत होता है।
अत्यधिक क्रियाशील अधातु III है - चूँकि इस तत्व में बहुत उच्च आयनन एन्थैल्पी (ΔiH1 एवं ΔiH2) और बहुत ऋणात्मक इलेक्ट्रॉन ग्रहण एन्थैल्पी पाई जाती है। इसलिए इसे अत्यधिक क्रियाशील अधातु माना जाता है। ये मान अधातु फ्लोरीन (F) के अनुरूप होते है।
न्यूतम क्रियाशील अधातु IV है - यह लक्षण ΔiH1 और ΔiH2 के मंदित मानों द्वारा व्यक्त किया जाता है। इलेक्ट्रॉन ग्रहण एन्थैल्पी का मान सूचित करता है कि तत्व आयोडीन (I) है।
स्थाई द्विक हैलाइड (MX2)बनाने वाली धातु VI है - सूत्र MX2 सूचित करता है कि धातु क्षारीय मृदा ( वर्ग 2 ) के परिवार से सम्बन्धित होती है। ΔiH1 और ΔiH2 मान बताते हैं कि यह Mg है ( हालांकि Δeg इससे सहमत नहीं होता है ) यौगिक MgCl2 है।
वह धातु जो सूत्र MX ( हैलोजन ) का महत्वपूर्ण स्थाई सहसंयोजी हैलाइड बना सकती है, है - धातु एक संयोजी प्रकृति की है और आँकड़े बताते हैं कि यह लीथियम (Li) है। यौगिक LiX है।

Doubtnut Promotions Banner
|