Doubtnut Promotions Sticky

बर्फ का घनत्व जल से कम है। क्यों?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

बर्फ ठोस है, अतः इसकी एक निश्चित क्रिस्टल संरचना होती है। इसमें प्रत्येक O परमाणु, चार H परमाणुओं के साथ चतुष्फलकीय ज्यामिति में बन्धित होता है। जिनमें से दो के साथ सहसंयोजक बन्ध और शेष दोनो के साथ हाइड्रोजन बन्ध बने होते है। इस प्रकार बर्फ की खुली रन्ध्रमय संरचना होती है। अतः बर्फ का आयतन अधिक होता है।
ocr_image
बर्फ के पिघलने पर ये हाइड्रोजन बन्ध हट जाते है। जिससे जल के अणु एक-दूसरे से अधिक निकट आ जाते है। इस कारण जल का आयतन घट जाता है। इस कारण बर्फ का घनत्व कम और जल का घनत्व अधिक है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions