Doubtnut Promotions Sticky

अष्टक नियम की परिभाषा दीजिए। इसका महत्व एवं सीमाएं लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

कोई परमाणु, अणु बनाते समय रासायनिक बंध बनाने के लिए इलेक्ट्रॉन त्यागकर अथवा, ग्रहण कर अथवा सहभाजन (Sharing) करके अपने बाह्यतम कोश में अष्टक (आठ इलेक्ट्रॉन) पूरा करने की प्रवृत्ति रखता है, इसे अष्टक नियम कहते हैं।
महत्य-अष्टक नियम अर्थात किसी तत्व के परमाणुओं का अप संयोजी कोश में आठ इलेक्ट्रॉन्स प्राप्त करने की प्रवृति रासायनिक आबन्धों के निर्माण का आधार होती है। यह आयनिक और सहसंयोजक दोनो आबन्धों के लिए लागू होती है।
अष्टक नियम की सीमाएँ (Limitations of the Octet Rule)-
बहुत से आयनिक तथा सहसंयोजी यौगिकों में इलेक्ट्रॉनों की व्यवस्था को अष्टक नियम द्वारा भलीभाँति समझाया गया है, अपितु इसके कई अपवाद या सीमाएँ भी हैं।
(i) केन्द्रीय परमाणु का अष्टक अपूर्ण (Incomplete octet of the central atom)-(a) हाइड्रोजन, लीथियम, बेरीलियम आदि के परमाणु हीलियम के समान अपने बाह्यतम कोश में दो इलेक्ट्रॉन पूर्ण कर स्थायितव को प्राप्त कर लेते हैं। जैसे-
H2H:H H2OH:OH:
(b) बोरॉन तथा ऐलुमिनियम ऐसे सहसंयोजक बंध बनाते हैं, जिनमें B तथा AI के अष्टक पूर्ण नहीं है।
ocr_image
विषम इलेक्ट्रॉन अणु(Odd Electron Molecules)-कुछ ऐसे अणु होते हैं, जिनके परमाणुओं में एकल या विषम संख्या (सामान्यतः) में इलेक्ट्रॉन हो सकते हैं। उदाहरण के लिये,
ocr_image
(iii) केन्द्रीय परमाणु का प्रसारित अष्टक (Expanded octate of he central atom)-आवर्त सारिणी के तीसरे और इसके आगे के आवर्ती के तत्वों में आबंधन के लिये 3s तथा 3p कक्षकों के अतिरिक्त 3d कक्षक उपलब्ध होते हैं। इन तत्वों के अनेक यौगिकों में केन्द्रीय परमाणु के चारों ओर 8 से अधिक इलेक्ट्रॉन होते हैं। इसके प्रसारित अष्टक (Expanded octet) होते हैं। इन यौगिकों में अष्टक नियम लागू नहीं होता है।
उदाहरणार्थ- PCl5,SF6,H2SO4 तथा कई उपसहसंयोजी यौगिक
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions