Doubtnut Promotions Sticky

नीचे दिए गए कथनों को ध्यान से पढ़िए और कारण बताते हुए व उदाहरण देते हुए बताइए कि वे सत्य हैं या असत्य, एकविमीय गति में किसी कण की
(a) किसी क्षण चाल शून्य होने पर भी उसका त्वरण अशून्य हो सकता है।
(b) चाल शून्य होने पर भी उसका वेग अशून्य हो सकता है।
(c) चाल स्थिर हो तो त्वरण अवश्य ही शून्य होना चाहिए।
(d) चाल अवश्य ही बढ़ती रहेगी, यदि उसका त्वरण धनात्मक हो।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(a) सत्य
उदाहरण-यदि किसी वस्तु को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाए तब उच्चतम बिन्दु पर इसकी चाल शून्य होगी परन्तु g=9.8.2. त्वरण इस पर नीचे की ओर कार्य करेगा।
(b) असत्य, क्योंकि चाल, वेग का परिमाण होता है।
(c) सत्य, क्योंकि यदि वस्तु उसी क्षण उसी चाल से प्रतिक्षिप्त हो तो उसका त्वरण शून्य होता है। उदाहरण-किसी प्रत्यास्थ वस्तु का प्रत्यास्थ तल से संघट्ट ।
(d) असत्य, यह केवल तभी सत्य हो सकता है, जब गति की दिशा ही त्वरण की धनात्मक दिशा मान ली जाए। उदाहरण-यदि ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर गुरुत्वीय त्वरण की दिशा को धनात्मक मान लें तो ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंकी गयी वस्तु की चाल धीमी होती जाएगी।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions