Doubtnut Promotions Sticky

70 सेंटीमीटर लंबी और 4.00kg द्रव्यमान की धातु की छड़, दोनों सिरों से 10 सेंटीमीटर दूर रखे दो क्षुर-धारों पर टिकी है। इसके एक सिरे से 40 सेंटीमीटर की दूरी पर 6.00 kg द्रव्यमान का एक भार लटकाया गया है। क्षुर-धारों पर लगने वाले प्रतिक्रिया बलों की गणना कीजिए। (छड़ को समांग और समान अनुप्रस्थ काट वाली मान सकते हैं।)

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

चित्रानुसार छड़ AB तथा क्षुरधारों K1 तथा K2 की स्थिति को दर्शाया गया है। छड़ का गुरुत्व केन्द्र G है, जो छड के केन्द्र में है, जहाँ छड़ का सम्पूर्ण भार W कार्यरत है। बिन्दु P पर भार W1लटकाया गया है। माना कि R1 तथा R2क्षुरधारों के आधगारों के अभिलम्बवत् प्रतिक्रिया बल है।
ocr_image
दिया गया है: AB=70 सेमी, AG=35 सेमी, AP= 30 सेमी,
PG= 5 सेमी, AK1=BK2=10 सेमी, K1G=K2G=25 सेमी.
W= छड़ का भार =mg= 4g न्यूटन
w1 = लटकाया गया भार =m1g=6gन्यूटन
छड़ के रेखीय साम्यावस्था की स्थिति में
R1+R2=W1+W
=6g+4g=10g
=10×9.8=98 न्यूटन
R1+R2=98न्यूटन
घूर्णन साम्यावस्था की स्थिति में
दक्षिणावर्ती आघूर्ण = वामावर्ती आघूर्ण
R1×K1G=W1×PG+R2×K2G
R1R2=0.2W1=0.2×6×9.8
R1R2=11.76 न्यूटन
समीकरण (1)तथा (2) को हल करने पर
R1=54.88न्यूटन
तथा R2=43.12 न्यूटन

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions