Doubtnut Promotions Sticky

नगण्य द्रव्यमान वाली एक रस्सी, 20kg द्रव्यमान एवं 20cm त्रिज्या के गतिपालक पहिये के रिम पर लपेटी हुई है। रस्सी पर 25N का एकसमान कर्षण बल लगाया जाता है जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। गतिपालक पहिया एक क्षैतिज धुरी पर लगाया गया है जिसके बियरिंगों में कोई घर्षण नहीं है।
(a) पहिये के कोणीय त्वरण की गणना कीजिए।
(b) 2m रस्सी खुलने तक कर्षण बल द्वारा किया गया कार्य ज्ञात कीजिए।
(c) इस क्षण पर पहिये की गतिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए। यह मानिए कि पहिया शून्य से गति प्रारंभ करता है।
(d) भाग (b) एवं (c) के उत्तरों की तुलना कीजिए।
नगण्य द्रव्यमान वाली एक रस्सी, 20kg द्रव्यमान एवं 20cm त्रिज्या के गतिपालक पहिये के रिम पर लपेटी हुई है। रस्सी पर 25N का एकसमान कर्षण बल लगाया जाता है जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। गतिपालक पहिया एक क्षैतिज धुरी पर लगाया गया है जिसके बियरिंगों में कोई घर्षण नहीं है।   (a) पहिये के कोणीय त्वरण की गणना कीजिए।  (b) 2m रस्सी खुलने तक कर्षण बल द्वारा किया गया कार्य ज्ञात कीजिए।   (c) इस क्षण पर पहिये की गतिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए। यह मानिए कि पहिया शून्य से गति प्रारंभ करता है।   (d) भाग (b) एवं (c) के उत्तरों की तुलना कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(a) बल आघूर्ण τ=FR=25×0.20=5 न्यूटन मीटर
पहिये का अपनी अक्ष के परित जड़त्व आघूर्ण
I=MR22
=20×(0.20)22
=0.40 किग्रा. × मी2
τ=Iα
कोणीय त्वरण α=τI
=5.00.4=12.5 रेडियन/सेकण्डर2
(b ) मीटर रस्सी खोलने में किया गया कार्य
=25×2=50 जूल
(c ) पहिये का कोणीय विस्थापन
θ= ि ि
=20.20=10 रेडियन
पहिया विरामावस्था से गति प्रारंभ करता है।
यदि ω अंतिम कोणीय वेग है तब
Ω2=ω2_+2αθ
=0+2×12.5×10
=250 (रेडियन /सेकण्ड)2
गतिज ऊर्जा में वृद्धि =12Iω2
=12×0.4×250
=50 जूल
(d ) यहाँ भाग (b) तथा (c) दोनों के उत्तर समान है अर्थात् पहिये द्वारा प्राप्त गतिज ऊर्जा = बल द्वारा किया गया कार्य इसका कारण कि घर्षण के कारण ऊर्जा का क्षय नहीं हुआ है

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions