Doubtnut Promotions Sticky

जल विभव का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। कौन-से कारक इसे प्रभावित करते हैं? जल विभव, विलेय विभव तथा दाब विभव के आपसी सम्बन्धों की व्याख्या कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

शुद्ध जल के अणुओं की मुक्त ऊर्जा एवं विलयन में जल के अणुओं की मुक्त ऊर्जा के बीच अन्तर को जल विभव (Water potential) कहते हैं। जल विभव को ग्रीक शब्द साई (P) से दर्शाया जाता है। जल विभव की सामान्य इकाई पास्कल (Pa) होती है।
जल विभव (1)= [शुद्ध जल के अणुओं की मुक्त ऊर्जा]-[विलयन में जल के अणुओं की मुक्त ऊर्जा]
आधुनिक विचारधारा के अनुसार विसरण दाब न्यूनता (DPD) को जल विभव (Ψw) परासरण दाब (OP) को परासरण विभव (Ψs) तथा स्फीति दाब (TP) को दाब विभव (Ψp) के रूप में दर्शाया जाता है। अत: इस अवधारण के आधार पर जल विभव, परासरणी विभव तथा दाब विभव में निम्न सम्बन्ध होता हैजल विभव = परासरणी विभव + दाब विभव
Ψw=Ψs+Ψp
जल विभव (Ψw)तथा परासरणी विभव (Ψs) का मान ऋणात्मक होता है जबकि दाब विभव (Ψp) का मान धनात्मक होता है। शुद्ध जल का जल विभव मान शून्य (zero) होता है जो सर्वाधिक होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions