Doubtnut Promotions Sticky

क्लोरोफिल की संरचना का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

क्लोरोफिल एक द्विध्रुवित वृहत अणु है। इसका शीर्ष भाग पोरफाइरिन वलय का व पूंछ फाइटोल श्रृंखला की बनी होती है।
शीर्ष भाग में चार पाइरोल अणु एक चक्रिक रूप में विन्यासित होकर पोरफाइरिन वलय का निर्माण करते हैं। इस वलय के केन्द्रीय भाग में एक मैग्नीशियम परमाणु पाया जाता है। चौथे पाइरोल अणु के सातवें कार्बन से एक लम्बी फाइटोल श्रृंखला जुड़ी रहती है। यह फाइटोल शृंखला फाइटोल पूंछ का निर्माण करती है।
प्रत्येक पाइरोल त्रलय में चार कार्बन व एक नाइट्रोजन परमाणु होता है। क्लोरोफिल का शीर्ष भाग जलरागी तथा पूंछ भाग जल विरागी होता है जिसके कारण क्लोरोफिल की ध्रुवीय प्रकृति होती है।

|