Doubtnut Promotions Sticky

(अ) आवर्त सारणी में किस ब्लॉक के तत्त्व परिवर्ती संयोजकता प्रदर्शित करते है?
(ब) ऋणायन का आकार अपने संगत परमाणु से बड़ा होता है, क्यो?
(स) CaH2,NaH,SiH4,A/H3
उपरोक्त यौगिकों में Ca, Na, Si तथा Al की संयोजकता बताइये।

Text Solution
Verified by Experts

(अ) आवर्त सारणी में d-ब्लॉक के तत्व परिवती संयोजकता - प्रदर्शित करते हैं इन्हें संक्रमण तत्व भी कहते हैं।
(ब) ऋणायन बनते समय परमाणु के बाह्यतम कोश में 1 या अधिक इलेक्ट्रॉन आकर जुड़ते हैं। जिसके कारण अन्दर के कोश के इलेक्ट्रॉनों का इन पर प्रतिकर्षण बढ़ता है। साथ ही प्रभावी नाभिकीय आवेश में कमी होती है जिससे नाभिक का बाह्यतम इलेक्ट्रॉनों पर आकर्षण कम होता है अतः ऋणायन का आकार अपने परमाणु से बड़ा होता है।
(स) उपरोक्त सभी यौगिकों में H की संयोजकता 1 है, अतः इससे जुड़े तत्वों की संयोजकता निम्न प्रकार होगी -
Ca=+2,Na=+1,Si=+4,Al=+3

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions