Doubtnut Promotions Sticky

जैव-निम्नीकरण अपशिष्ट से आप क्या समझते हैं? प्लास्टिक मानव व अन्य जीवों के लिए घातक है। समझाइये।

Text Solution
Verified by Experts

जैव निम्नीकरण अपशिष्ट-वे अपशिष्ट पदार्थ जिनका जैविक कारकों द्वारा अपघटन हो जाता है, जैव निम्नीकरण अपशिष्ट कहलाते हैं। उदाहरण के लिये कृषि अपशिष्ट, जैव चिकित्सकीय अपशिष्ट आदि।
प्लास्टिक मानव व अन्य जीवों के लिए घातक-प्लास्टिक जो एक पेट्रोलियम आधारित उत्पाद है, इससे हानिकारक विषैले पदार्थ जल के स्रोतों तक पहुँच जाते हैं, जिनसे कई प्रकार के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। प्लास्टिक के ज्यादा सम्पर्क में रहने से खून में थेलेट्स की मात्रा बढ़ जाती है, इससे गर्भवती महिलाओं के शिशु का विकास रुक जाता है और प्रजनन अंगों को नुकसान पहुंचता है। प्लास्टिक उत्पादों में प्रयोग होने वाला बिस्फेनाल रसायन शरीर में मधुमेह और लिवर एन्जाइम को असंतुलित कर देता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions