Doubtnut Promotions Sticky

डॉ. सलीम अली के जीवन वृत्त एवं विज्ञान में उनके योगदान का वर्णन करो |

Text Solution
Verified by Experts

जीवन वृत्त : डॉ. सलीम अली का जन्म 12 नवंबर 1896 को मुंबई के एक सुलेमानी मुस्लिम परिवार में हुआ | वे एक भारतीय पक्षी विज्ञानी एवं प्रकृतिवादी थे | डॉ. अली को भारत के .बर्डमैन. के नाम से जाना जाता है |
पक्षी विज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ. सलीम को 1976 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान .पदम विभूषण. से सम्मानित किया गया |
सन 1947 के बाद वे बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी के प्रमुख व्यक्ति बने और इस संस्था के लिए सरकारी सहायता दिलाने में अपने प्रभाव का उपयोग किया | इस सोसायटी के सचिव डब्ल्यू. एस. मिलार्ड के मार्गदर्शन में एक असामान्य रंग की गोरैया की पहचान की, जिसे युवा सलीम ने खेल-खेल में कभी अपनी बंदूक खिलौने से शिकार किया था | मिलार्ड ने पक्षियों को संग्रह करने के लिए दिशा निर्देशों से संबंधित कुछ किताबें सलीम को दी | इन पुस्तकों में एक पुस्तक .कॉमन बर्ड्स ऑफ मुंबई. भी शामिल थी |
डॉ. सलीम ने अपनी आत्मकथा .द फॉल ऑफ ए स्पैरो. में पतली गर्दन वाली गोरैया को अपने जीवन का परिवर्तन क्षण माना | क्योकि उन्हें पक्षी विज्ञान की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा उसी गोरैया के बंदूक खिलौने के द्वारा किये गए शिकार से मिली थी |
सलीम अली की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से हुई थी | उनके पास विश्वविद्यालय की कोई औपचारिक डिग्री नहीं थी | डिग्री न होने के कारण प्रिंस ऑफ वेल्ज संग्रहालय में गाइड के रूप में 350 रूपये के वेतन पर व्याख्याता नियुक्त होना पड़ा | ततपश्चात उन्होंने पढ़ाई करने का फैसला किया | उन्हें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (1958), दिल्ली विश्वविद्यालय (1973) व आंध्र विश्वविद्यालय (1978) ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की |
लम्बे समय से प्रोस्टेट कैंसर से जूझते हुए 91 वर्ष की आयु में 1987 में सलीम अली का निधन हुआ | उनके सम्मान में तथा श्रद्धांजलि स्वरूप में 1990 में भारत सरकार द्वारा कोयंबटूर में सलीम अली सेंटर फॉर आर्निथोलॉजी एण्ड नेचुरल हिस्ट्री (SACON) स्थापित किया गया |
विज्ञान में योगदान :
(1) डॉ. सलीम ने भारत के पहले व्यक्ति के रूप में पुरे देश में व्यवस्थित रूप से पक्षियों के सर्वेक्षण का आयोजन किया |
(2) डॉ. सलीम अली ने पक्षियों पर कई पुस्तके लिखी जिससे पक्षी विज्ञान के विकास को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिली |
(3) बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी के प्रमुख व्यक्ति बनकर अपने प्रभाव से सरकारी अनुदान दिलवाया |
(4) उन्होंने भरतपुर पक्षी अभ्यारण्य (केवला देव नेशनल पार्क) के निर्माण के लिए काफी दबाब बनाया |
(5) उन्होंने एक बाँध परियोजना को रुकवाने में भी काफी जोर लगाया, क्योकि यह बांध साइलेंट वेली नेशनल पार्क के लिए खतरा था |
(6) बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (BNHS) के सचिव डब्ल्यू. एस. मिलार्ड के मार्गदर्शन में सलीम ने पक्षियों पर गहन अध्ययन किया और एक असामान्य रंग की गोरैया की पहचान की |

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions