Doubtnut Promotions Sticky

मोटे काँच के दर्पण के सामने जलती हुए मोमबत्ती पकड़े हुए कोई व्यक्ति इसे तिर्यक रूप से (obliquely) देखने पर मोमबत्ती के बहुत से प्रतिबिम्ब देखता है। इन बहुप्रतिबिम्बों का क्या कारण है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

बहुप्रतिबिम्ब, काँच के दर्पण के आगे और पीछे वाले पृष्ठों के बीच बहुपरावर्तनो के कारण उत्पन्न होते है। यह इस कारण कि मोटे काँच के दर्पण का सामने वाला पृष्ठ परावर्तक तथा अपवर्तक दोनों ही है। चित्र 12.17 में इसे स्पष्ट किया गया है। गाड़ी रेखा, किरण OA के बहुत सारे प्रकाश द्वारा अपनाया गया मार्ग है जिससे मुख्य प्रतिबिम्ब I पर बनता है। मंद प्रतिबिम्ब I1 काँच के सामने वाले पृष्ठ से परावर्तित प्रकाश की छोटी सी मात्रा से बनता है। प्रतिबिम्ब I2,I3,... आदि मंद होते चले जाते है क्योकि कम प्रकाश बचता है। हर बार प्रकाश जब काँच के सामने वाले पृष्ठ के अंदर पहुंचता है, तो इसमें से कुछ बाहर निकल जाता है और अपवर्तित होता है जबकि शेष, आंतरिक रूप से परावर्तित होता है। प्रतिबिम्ब, हर अपवर्तित किरण, जो काँच से बाहर निकलती है, की रेखा में होते है अर्थात टूटी हुए (बिंदुकित) रेखाओ के अनुदिश।
ocr_image
इन समस्याओ से बचने के लिए यथार्थ यंत्रो में प्रयुक्त किये जाने वाले दर्पणों में काँच के बाहरो पृष्ठ पर पोलिश की हुई ऐलुमिनियम की फ़िल्म लगाई जाती है परन्तु यह आसानी से ख़राब हो सकती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions