Doubtnut Promotions Sticky

क्लासिकी रूप से इलेक्ट्रॉन, परमाणु के नाभिक के गिर्द किसी भी कक्षा में हो सकता है। तो फिर प्रतिरूपी परमाण्विक आकर किससे निर्धारित होता है? क्यों एक परमाणु अपने प्रतिरूपी आकर से कई गुणा, जैसे आपने पुस्तक में सीखा है, पर पहुँचने से पहले इस प्रश्न ने बोर को काफी उलझन में डाल रखा था। अपनी खोज से पहले जो वह शायद करते उसी का अनुकरण करने के लिए आइए हम प्रकृति के मौलिक स्थिर अंको से निम्न अनुसार खेले और देखे कि क्या हम लम्बाई की विमा वाली कोई राशि प्राप्त कर सकते है जो एक परमाणु के ज्ञात आकर (~1010m) के लगभग बराबर है।
मौलिक स्थिरांको e,me और c से लम्बाई की विमाओं वाली राशि बनाएँ। इसका संख्यात्मक मान निकाले।
(b) आप देखेंगे कि (a) में प्राप्त लम्बाई, परमाण्विक विमाओं की अपेक्षा परिमाण की कोई कोटियों से कम है। फिर इसमें c है। परन्तु परमाणुओं की ऊर्जाएं प्रायः अनापेक्षिकीय क्षेत्र में होती है जहां c की किसी भूमिका की कोई अपेक्षा नहीं की जाती। शायद इसी से बोर को c की उपेक्षा करने तथा कुछ और ढूँढने का सुझाव मिला होगा ताकि सही परमाण्विक आकर प्राप्त हो। अब प्लांक स्थिरांक h पहले ही प्रकट हो चूका था। बोर की सूक्ष्मदृष्टि ने पहचाना कि h, me और e से सही परमाण्विक आकर प्राप्त होगा। लम्बाई की विमा वाली एक राशि h, me और e से तैयार करे और पुष्टि करे कि इसके संख्यात्मक मान की परिमाण की कोटि सही है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रोटॉन (हाइड्रोजन नाभिक) और इलेक्ट्रॉन के बीच बल
F=kee×er2
या r=kee2Fr ...(i)
फिर Fr = बल × दूरी
= कार्य (अर्थात ऊर्जा) = mec2 ...(ii)
समीकरण (i) और (ii) से
r=ke(e2mec2)
=(kee2mec2)
स्पष्टतया राशि (kee2mec2) की विमाएँ, लम्बाई की है।
फिर kee2mec2=(9×109)(1.6×1019)2(9.1×1031)(3×108)2
=2.82×1015m
जो प्रतिरूपी परमाण्विक आकर से कही छोटा है।
(b) बोर के सूत्र से r=ε0h2πmee2 है। स्पष्टतया (ε0h2πmee2) की विमा, लम्बाई की विमा है। इस का मान 0.53×1010m है जो परमाण्विक आकार की कोटि का है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions