Doubtnut Promotions Sticky

जीवों के पाँच जगत में वर्गीकरण के आधार की व्याख्या कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

कार्ल लीनियस द्वारा जीवधारियों को जन्तु जगत और पादप जगत में विभाजित करने के बाद भी ऐसा पाया गया कि कुछ जीवधारी जन्तु अथवा पादप होने की सभी शर्तों को पूरा नहीं करते। हीकल (E.H. Hackel) ने 1866 ई. में एक तीसरे साम्राज्य प्रोटिस्टा का सुझाव दिया। इसमें केवल एककोशीय जीवों को रखा गया था। पुन: 1969 में रॉबर्ट ह्वाइटेकर ने जीवाणुओं के लिए मोनेरा (Monera) नामक एक अलग साम्राज्य का सुझाव दिया। पुनः उन्होंने पर्णहरित विहीन पौधों या कवकों के लिए फन्जाई (Fungi) नामक अलग साम्राज्य का प्रस्ताव दिया। इस प्रकार जीवधारियों के वर्गीकरण की पंच साम्राज्य प्रणाली विकसित हुई जिसमें प्रोटिस्टा, मोनेरा, प्लांटी, एनिमेलिया और फंजाई नामक पाँच बड़े समूह हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions