Doubtnut Promotions Sticky

लिंगानुपात| राष्ट्रीय जनसंख्या नीति| जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभाव

Video Solution
|
Answer

Step by step video & image solution for लिंगानुपात| राष्ट्रीय जनसंख्या नीति| जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभाव by Social Science experts to help you in doubts & scoring excellent marks in Class 9 exams.

Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्नों के सही विकल्प चुनिये
    हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता जनसंख्या वृद्धि रोकना है। इस क्षेत्र में हमारे सभी प्रयत्न निष्फल रहे हैं। ऐसा क्यों है? यह इसलिए भी हो सकता है कि समस्या को देखने का हर एक का एक अलग नजरिया है। जनसंख्याशास्त्रियों के लिए यह आंकड़ों का अम्बार है। अफसरशाही के लिए यह टार्गेट तय करने की कवायद है। राजनीतिज्ञ इस वोट बैंक की दृष्टि से देखता है। ये सबस अपने-अपने ढंग से समस्या को सुलझाने में लगे हैं। अतः अलग-अलग किसी के हाथ सफलता नहीं लगी। पर यह स्पष्ट है कि परिवार के आकार पर आर्थिक विकास और शिक्षा का बहुत प्रभाव पड़ता है। यहाँ आर्थिक विकास का मतलब पाश्चात्य मतानुसार भौतिकवाद नहीं जहाँ बच्चों को बोझ माना जाता है। हमारे लिए तो यह सम्मानपूर्वक जीने के स्तर से सम्बन्धित है। यह मौजूदा सम्पति के समतामलक विवरण पर ही निर्भर नहीं है वरन् ऐसी शैली अपनाने से सम्बन्धित है जिसमें अस्सी करोड़ लोगों की ऊर्जा का बेहतर इस्तेमाल हो सके। इसी प्रकार स्त्री शिक्षा भी है। यह समाज में एक नए प्रकार का चिन्तन पैदा करेगी जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास के नए आयाम खुलेंगे और साथ ही बच्चों के विकास का नया रास्ता भी खुलेगा। अतः जनसंख्या की समस्या सामाजिक है। यह अकेले सरकार नहीं सुलझा सकती। केन्द्रीयकरण से हटकर इसे ग्राम-ग्राम, व्यक्ति-व्यक्ति तक पहुँचना होगा। जब तक यह जन आन्दोलन नहीं बन जाता तब तक सफलता मिलना संदिग्ध है।
    जनसंख्या वृद्धि रोकने के प्रयास विफल रहे हैं

    Aलोगों के शिक्षित न होने के कारण
    Bजनसंख्या की समस्या के प्रति लोगों की सोच में भिन्नता के कारण
    Cअधिकांश लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की समस्या के कारण
    Dलोगों के जीवन-स्तर में भिन्नता के कारण