Doubtnut Promotions Sticky

जैव आवर्धन क्या है? क्या परितंत्र के विभिन्न स्तरों पर यह आवर्धन भिन्न भिन्न होगा?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जैव आवर्धन-डी0 डी0 टी0 एवं अन्य पीड़कनाशी अत्यन्त विषालु होते है। ये पीड़कनाशी हमारी खाद्य श्रृंखला में प्रवेश करते हैं तथा एक जीव से दूसरे जीव में उनका सांद्रण बढ़ता जाता है। इस प्रक्रिया को जैव आवर्धन कहते हैं। इससे वृक्क, मस्‍तिष्क एवं परिसंचरण तंत्र में अनेक विकार उत्पन्न हो जाते है। चूंकि मुनष्य सर्वोच्च उपभोक्ता है अतः यह रसायन मनुष्य के शरीर में अंतिम रूप से पहुंचते हैं और संचित हो जाते हैं। मनुष्य के वसीय ऊतकों में इन पदार्थों का सान्द्रण बढ़ता रहता है। इसे जैव आवर्धन कहते हैं।
अतः पारितंत्र के विभिन्न स्तरों पर यह आवर्धन भिन्न-भिन्न होगा तथा सर्वोच्च स्तर पर जैव आवर्धन सर्वाधिक होगा।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions