Doubtnut Promotions Sticky

जैव विविधता की परिभाषा लिखें एवं इसके महत्व को बतावें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

हमारे जैवमंडल में न केवल जाति स्तर पर वरन जैवीय संगठन के सभी स्तर पर कोशिकाओं के वृहत् अणु से लेकर जीवोम तक बहुत विविधता मिलती है। इसमें से प्रमुख जैव विविधता निम्नलिखित ह-
(क) आनुवंशिक विविधता-एक जाति आनुवंशिक स्तर पर अपने वितरण क्षेत्र में बहुत विविधता दर्शा सकती है। हिमालय की विभिन्न श्रेणियों में उगनेवाला पादप Rauwalfia vomiteria की आनुवंशिक विविधता उसके द्वारा उत्पादित सक्रिय रसायन रेसरपिन की क्षमता तथा सांद्रता से संबंधित हो सकती है। भारत में 50 हजार से अधिक आनुवंशिक रूप में भिन्न धान की तथा 1000 से अधिक आम की जातियाँ हैं।
(ख) जातीय विविधता-यह भिन्नता जाति स्तर पर है। उदाहरणार्थ पश्चिमी घाट की उभयचर जातियों की विविधता पूर्वी घाट से अधिक है।
(ग) पारिस्थितिकीय विविधता-यह विविधता पारितंत्र स्तर पर है जैसे कि भारत के रेगिस्तान, वर्षा वन, गरान (Man grove) तथा आर्द्र भूमि की पारितंत्र विभिन्नता ।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions