Doubtnut Promotions Sticky

H2SO5,CrO5 और NO3 आयन में सल्फर, क्रोमियम और नाइट्रोजन की ऑक्सीकरण संख्या ज्ञात कीजिए। इन यौगिकों की संरचना सुझाइए। यदि इसमें कोई हेत्वाभास (Fallacy) हो तो उसे स्पष्ट कीजिए

Text Solution
Verified by Experts

(i)H2SO5 में S की ऑक्सीकरण संख्या–परम्परागत विधि द्वारा सल्फर की ऑक्सीकरण संख्या की गणना निम्नवत् की जा सकती है :
2x1+x+5x(-2) या 2+x-10= ) या x = +8 (गलत)
परन्तु यह सत्य नहीं हो सकता क्योंकि सल्फर की अधिकतम ऑक्सीकरण संख्या +6 से अधिक है। इस तत्व की ऑक्सीकरण संख्या की गणना परसल्फ्यूरिक अम्ल की संरचना से की जा सकती है। यह सल्फर परमाणु एक OH समूह (ऑक्सीकरण संख्या= -1),
दो ऑक्सीजन परमाणु (ऑक्सीकरण संख्या = -2) एवं एक परॉक्साइड (-O-O-) (ऑक्सीकरण संख्या =-1) से जुड़ा हुआ है।
ocr_image
अतः S का ऑक्सी अंक +6 है।
हम H2SO5, को H2SO3,[OO] के रूप में प्रदर्शित कर सकते हैं- H2SO3[OO]
2(+1)+1(x)+3(-2)+2(-1)=0
2+x-6-2=0
x=6
अत: H2SO5 में S का ऑक्सीकरण अंक =+6 है।
(ii) CrO5 में Cr की ऑक्सीकरण संख्या -
परम्परागत विधि द्वारा क्रोमियम की ऑक्सीकरण संख्या की गणना निम्नवत् की जा सकती है।
x+5 (-2)= 0 या x = +10 (गलत) यह गलत है क्योंकि Cr की अधिकतम ऑक्सीकरण +6 से अधिक नहीं हो सकती है क्योंकि इसमें आबन्ध निर्माण के लिए मात्र छः इलेक्ट्रॉन (3d54s.1) होते हैं। इस धातु की ऑक्सीकरण संख्या की गणना इसकी संरचना को ध्यान में रखकर की जा सकती है। यह क्रोमियम परमाणु एक ऑक्सीजन परमाणु (ऑक्सीकरण संख्या = -2) से द्वि-आबन्ध से तथा चार ऑक्सीजन परमाणु से परॉक्साइड आबन्ध (ऑक्सीकरण संख्या = -1) से जुड़ा होता है।
Cr की ऑक्सीकरण संख्या = 4(-1)+x+1(-2)= 0 या x=+6
ocr_image
(iii) NO3 आयन में N की ऑक्सीकरण संख्या
परम्परागत विधि से N की ऑक्सीकरण संख्या की गणना निम्नवत् की जा सकती है:
x+3(-2)=-1 याx-6 या x =+5
आयन की संरचना से इसे और अधिक स्पष्ट किया जा सकता है। इसमें नाइट्रोजन परमाणु एक एकल आबन्धित ऑक्सीजन परमाणु (ऑक्सीकरण संख्या =-2)से, एक द्वि-आबन्धित ऑक्सीजन परमाणु (ऑक्सीकरण संख्या = -2) से एवं एक ऑक्सीजन परमाणु से डेटिव आबन्ध (ऑक्सीकरण संख्या =-2) से जुड़ा होता है।
ocr_image
N की ऑक्सीकरण संख्या
= 1(-2)+x+ 1(-2)+1(-2)=-1 या x=+5

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions