Doubtnut Promotions Sticky

एक लवण x निम्नलिखित परिणाम देता है
(क) इसका जलीय विलयन लिटमस के प्रति क्षारीय होता है।
(ख) तीव्र गरम किए जाने पर यह काँच के समान ठोस में स्वेदित हो जाता है।
(ग) जब X के गरम विलयन में सान्द्र H 2 S O 4 मिलाया जाता है, तो एक अम्ल Zका श्वेत क्रिस्टल बनता है।
उपरोक्त अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए और X,Y, तथा Z को पहचानिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ऑकड़ों से पता चलता है कि लवण .X. बोरेक्स ( N a 2 B 4 O 7 10 H 2 O ) है।
(क) बोरेक्स का जलीय विलयन क्षारीय प्रकृति का होता है और लाल लिटमस को नीला कर देता है।
N a 2 B 4 O 7 + 7 H 2 O (X) 4 H 3 B O 3 (दुर्बल अम्ल) 2 N a O H (प्रबल क्षार)
(ख) बोरेक्स को तेज गर्म करने पर इसका आकार बढ़ जाता है और यह क्रिस्टलन जल के अणुओं को त्यागकर ठोस (Y) बनाता है।
N a 2 B 4 O 7 .10 H 2 O ऊष्मा N a 2 B 4 O 7 (Y)
(ग) बोरेक्स, सान्द्र H 2 S O 4 के साथ अभिक्रिया करके बोरिक अम्ल ( H 3 B O 3 ) बनाता है। यह विलयन में सफेद क्रिस्टलों (Z) के रूप में प्रास होता है।
N a 2 B 4 O 7 + H 2 S O 4 + 5 H 2 O N a 2 S O 4 + 4 H 3 B O 3 (Z)

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions