Doubtnut Promotions Sticky

2.00mm व्यास की किसी केशनली का निचला सिरा बीकर में भरे जल के पृष्ठ से 8.00cm नीचे तक डुबोया जाता है। नली के जल में डूबे सिरे पर अर्धगोलीय बुलबुला फूलाने के लिए नली के भीतर आवश्यक दाब ज्ञात कीजिए। प्रयोग के ताप पर जल का पृष्ठ तनाव 7.30×102Nm1 है। जल का घनत्व =1000kg/m3, वायुमण्डलीय दाब =1.01×105Pa तथा g=9.80ms2 | दाब आधिक्य भी परिकलित कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

दिया है-
नली की त्रिज्या (बुलबुले की त्रिज्या) r=2.002=1.00मीमी.=1×103मी., h=8.00 सेमी. =8×102मी.
पृष्ठ तनाव T=7.30×102न्यूटन/मी., जल का घनत्व ρ=1000 किग्र,मी.3 , वायुमण्डलीय दाब Pa=1.01×105पास्कल, g=9.8 मी./से.2
बुलबुले के बाहर दाब Pout= वायुमण्डलीय दाब + 8cm जल स्तम्भ का दाब
बुलबुले के अन्दर दाब आधिक्य =2Tr ( बुलबुला द्रव के अन्दर है)
दाब आधिक्य =2×7.30×1021×103=146 न्यूटन/मी.2
दाब आधिक्य=बुलबुले के अन्दर दाब-बुलबुले के बाहर दाब=PinPout
Pin=Pout + दाब आधिक्य = (Pa+hρg)+146
Pin=(1.01×105+8×102×1000×9.8)+146=1.01×105+784+146
Pin=1.01×105+930=1.01×105+0.00930×105=1.0193×105 न्यूटन/मी.2
अतः बुलबुले के भीतर का दाब Pin1.02×105न्यूटन/मी.^(2) चूंकि बुलबुला अर्धगोलीय है | अतः यहाँ केशनली की त्रिज्या को ही बुलबुले की त्रिज्या माना गया है|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions