Doubtnut Promotions Sticky

विधुत - जनित्र का सिद्धांत सहित सहित कार्य विधि का सचित्र वर्णन करें।

Text Solution
Verified by Experts

विधुत जनित्र -
ocr_image
सिद्धांत - विधुत जनित्र एक ऐसा यंत्र हैं जिसके द्वारा यांत्रिक ऊर्जा को विधुत ऊर्जा में परवर्तित किया जाता हैं। विधुत धारा की दिशा फ्लेमिंग के दाएँ हाथ के नियमानुसार होता हैं। फ्लेमिंग के दाएँ हाथ का नियम - यदि दाहिने हाथ के अंगूठा , तर्जनी और माध्यम परस्पर समकोणिक इस प्रकार रखें जाएँ की तर्जनी चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा को संकेत करती हो और अंगूठा गति की दिशा में हो , तो माध्यम प्रेरित धारा की दिशा को संकेत करेगी । किसी साधारण प्रत्यावर्ती जनित्र में निम्नलिखित भाग होते है -
(i) आर्मेचर - इसमें मृद लोहे की क्रोड पर ताम्बे की तार की अवरोधी बड़ी संख्या में कुण्डली ABCD होती हैं। इसे आर्मेचर कहते है। इसे एक धुरी पर लगाया जाता हैं जो गिरते पानी , हवा या भाप की सहायता से घूम सकती हैं।
(ii) क्षेत्र चुम्बक - कुण्डली को शक्तिशाली चुम्बकों के बीच स्थापित किया जाता हैं। ये चुम्बकीये क्षेत्र को उत्पन्न करते है।
(iii) स्लिप रिंग - धातु के दो खोखले रिंग R1 एवं R2 को कुण्डली की धुरी पर लगाया जाता है। कुण्डली के AB एवं CD को इनमे जोड़ दिया जाता हैं। आर्मेचर के घूमने के साथ R1 एवं R2 भी साथ - साथ घूमते है।
(iv) दो कार्बनिक ब्रश -B1 एवं B2 से विधुत धारा को तक ले जाया जाता हैं। चित्र में इसे गैल्वेमीटर से जोड़ा गया हैं जो विधुत धारा को मापता हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions