निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत - बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए :
(ख) प्राकृतिक आपदा - भूकम्प
• प्राकृतिक आपदाएँ
• भूकम्प से नुकसान
• बचाव के उपाय
प्राकृतिक आपदा जब भी गुस्सा दिखती है तो कहर ढहाए बिना नहीं मानती है। आकाश के तारों को छू लेने वाला विज्ञान प्राकृतिक आपदाओं के समान घुटने टेक देता है। अनेक प्राकृतिक आपदाओं में कई आपदाएँ मनुष्य की अपनी दें है। कुछ वर्षों में प्रकृति के गुस्से के जो रूप देखे गए है, उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि प्रकृति के क्षेत्र में मनुष्य जब हस्तक्षेप करता है, तो उसका ऐसा ही परिणाम होता है, जो सुनामी के रूप में और गुजरात के भूकम्प के रूप में देखने में और सुनने में आया। वैज्ञानिक इसका सटीक कारण नहीं बता सके है। हाँ, भूकम्प की तीव्रता को नापने का यन्त्र तो जैसे - तैसे बना लिया गया है। वर्षों के प्रयास के बावजूद भी इससे निजात पाने की बात तो दूर उसके रहस्यों को भी नहीं जान पाया गया है। यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण कार्य है। वैज्ञानिक तथ्य के अनुसार पृथ्वी की बहुत गहराई में तीव्रतम आग है। जहाँ आग है, वहां तरल पदार्थ है। आग के कारण इस तरल पदार्थ में हलचल होती रहती है। जब यह उथल - पुथल अधिक बढ़ जाती है तब झटके के साथ पृथ्वी की सतह की ओर फूट पड़ती है। इस तरह उसकी तीव्रता के अनुसार पृथ्वी हिलने लगती है। गुजरात में तीव्रगति से भूकम्पन हुआ। इस भूकम्प ने दिन चुना गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी। सम्पूर्ण देश गणतन्त्र के राष्ट्रिय उत्सव में मग्न था। गुजरात के लोग दूरदर्शन पर गणतन्त्र दिवस का कार्यक्रम देख रहे थे। तभी यकायक / एकाएक / अचानक झटका लगा धरती हिली। लोग सोच भी न पाए कि क्या हुआ ओर इतनी ही देर में गगनचुंबी अट्टालिकाएँ, अस्पताल, विद्यालय, फैक्ट्री और टेलीविजन के सामने बैठी भीड़ को थोड़ी देर में भूकम्प निगल गया और शेष रह गई उन लोगों की चीत्कार, और जो उसकी चपेट में आने से बच गए। भूकम्प से उतपन्न ह्रदय विदारक दृश्य को देखकर भी कुछ लोग मानवता के स्थान पर अमानवीय कृत्य करने में संकोच नहीं करते है। एक ओर तो देश के कोने - कोने से और दूसरे देशों से सहायता पहुँचती है और व्यवस्था के ठेकेदार उसमें भी कंजूसी करते है और अपनी व्यवस्था पहले करने लगते है। ऐसे लोग समय में मानवता को ही कलंकित करते है। इस तरह प्राकृतिक आपदा खर ढहाकर मानवता का परिचय करा देती है। ऐसी प्राकृतिक आपदाएँ मनुष्य को सन्देश देती है कि जब - तक मानवता की सीमा में रो और जीवन को आनन्दित करो और प्रेम से रहो।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - X BOARDSCHAPTER - HINDI (COURSE A) 2017 EXERCISE - OUTSIDE DELHI (SET - III) (खण्ड .ख.)14videos
HINDI (COURSE A) 2017
- BOOK - X BOARDSCHAPTER - HINDI (COURSE A) 2017 EXERCISE - DELHI (SET - I) (खण्ड .क.)11videos
HINDI (COURSE A) 2017
- BOOK - X BOARDSCHAPTER - HINDI (COURSE A) 2017 EXERCISE - OUTSIDE DELHI (SET - II) (खण्ड .ख.)9videos
HINDI (COURSE A) 2017
- BOOK - X BOARDSCHAPTER - HINDI (COURSE A) 2016 TERM IEXERCISE - खण्ड .घ.4videos
HINDI (COURSE A) 2016 TERM I
- BOOK - X BOARDSCHAPTER - HINDI (COURSE A) 2018EXERCISE - खण्ड-घ7videos
HINDI (COURSE A) 2018
Similar Questions
निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत - बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए :
ओलम्पिक और भारत
• ओलम्पिक खेल
• भरतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
• सुधर के कदमView Solutionनिम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों में निबन्ध लिखिए :
मेरा आदर्श नेताView Solutionनिम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों में निबन्ध लिखिए :
आ गया संगणक युगView Solutionनिम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत - बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए।
विज्ञापन की दुनिया
• विज्ञापन का युग
• भ्रमजाल और जानकारी
• सामाजिक दायित्व।View Solutionनिम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत - बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबंध लिखिए :
आतंवाद
• बढ़ता आतंकवाद
• भारत में आतंकवाद
• विश्व - स्तर पर आतंकतवाद,View Solutionनिम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों में निबन्ध लिखिए
छाते को आत्मकथाView Solutionनिम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों में निबन्ध लिखिए
आज की युवा पीढ़ीView Solutionनिम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत - बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए :
अनुशासित दिनचर्या
• जीवन में अनुशासन की अपेक्षा
• अनुशासित क्रियाकलाप का लाभ
• काम करें।View Solutionनिम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों में निबन्ध लिखिए :
एक फटी किताब की आत्मकमाView Solutionनिम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों में निबन्ध लिखिए
मोबाइल : लाभ और हानिView Solution