Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित वाक्यों में निर्देशानुसार वाच्य-परिवर्तन कीजिये
(क) रामचंद्र रोज रामायण पढ़ता है।
(ख) सुरेंद्र द्वारा फुटबाल खेला जाता है।
(ग) जगदीश तो रो भी नहीं सका।
(घ) श्यामसुंदर के घर कल कौन गीता पढ़ रहा था ?

Text Solution
Verified by Experts

(क) कर्मवाच्य- रामचंद्र द्वारा रोज रामायण पढ़ी जाती है।
(ख) कर्मवाच्य- सुरेंद्र फुटबाल खेलता है।
(ग) भाववाच्य-जगदीश से तो रोया भी नहीं जा सका।
(घ) कर्मवाच्य-श्यामसुंदर के घर कल किसके द्वारा गीता पढ़ी गई थी।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    निर्देशः कविता को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए। माँ : रमेश, मीना क्यों रो रही है? रमेशः मैंने चाँटा मारा था। मुझे पढ़ने नहीं दे रही थी। माँ : लेकिन तुम इस समय क्यों पढ़ रहे हो? यह भी कोई पढ़ने का समय है? क्या आजकल पढ़ाई चौबीसों घंटे की हो गई? दिमाग है या मशीन? और क्या पढ़ने के लिए बहन को पीटना जरूरी है? रमेश : माँ, पढूँगा नहीं तो कक्षा में अव्वल कैसे आउँगा? मुझे तो फर्स्ट आना है। तुम भी तो यही कहती थी। माँ : हाँ, कहती थी, पर तुम? हर वक्त खेल-खेल-खेल। फर्स्ट आना था तो शुरू से पढ़ा होता। अब जब परीक्षाएँ सर पर आ गईं तो रटने बैठे हो! तुम क्या समझते हो कि ऐसे रटने से अव्वल आ जाओंगे? अरे! पढ़ना थोड़ी देर का ही काफी होता है अगर नियम से मन लगाकर पढ़ा जाए। रमेश : अब रहने दो माँ। मैं आज खेलने भी नहीं जाउँगा। कोई आएं तो मना कर देना। अब मुझे पढ़ने दो - "अकबर का जन्म... अकबर का जन्म... अमरकोट में हुआ था... अमरकोट में...." माँ : अकबर का जन्म जहाँ भी हुआ हो, तुम्हारा जन्म यही हुआ है और मैं तुम्हें रटू तोता नहीं बनने दूंगी। पढ़ने के समय पढ़ना और खेलने के समय खेलना अच्छा होता है।
    कौन-सा विशेषण रमेश के लिए उपयुक्त है ?

    Aरटू तोता
    Bलापरवाह
    Cपढ़ाकू
    Dपरिश्रमी