निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्न का उत्तर लिखिए:
लखन कहा हँसि हमरे जाना। सुनहु देव सब धनुष समाना।।
का छति लाभु जून धनु तोरें। देखा राम नयन के भोरें।।
छुअत टूट रघुपतिहू न दोसू। मुनि बिनु काज करिअ कत रोसू।।
बोले चितै परसु की ओरा। रे सठ सुनेहि सुभाउ न मोरा ।।
बालकु बोलि बधौं नहि तोही। केवल मुनि जड़ जानहि मोहि।
बाल ब्रह्मचारी अति कोही। बिस्वबिदित क्षत्रियकुल द्रोही।।
भुजबल भूमि भूप बिनु कीन्हीं। बिपुल बार महिदेवन्ह दीन्ही।
सहसबाहुभुज छेदनिहारा । परसु बिलोकु महीपकुमारा।।
परशुराम के क्रुद्ध होने पर लक्ष्मण ने धनुष के टूट जाने के लिए कौन-कौन से तर्क दिए?

Text Solution
Verified by Experts

परशुराम के क्रुद्ध होने पर लक्ष्मण ने कहा है मुनि हमारी समझ में तो सारे धनुष एक समान होते हैं। श्रीरामचंद्र ने तो इसे नया धनुष समझा था किंतु वह पुराना था और छूते ही टूट गया। श्रीराम चंद्र जी का इसमें कोई दोष नहीं है। आप तो व्यर्थ में ही इतना क्रोध कर रहे हैं।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions