Doubtnut Promotions Sticky

दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए:
आत्मविश्वास और सफलता
• आत्मविश्वास से तात्पर्य
• आत्मविश्वास सफलता के लिए क्यों आवश्यक
• अहंकार और आत्मविश्वास में अंतर

Text Solution
Verified by Experts

आत्मविश्वास और सफलता
आत्मविश्वास का अभिप्राय है स्वयं पर विश्वास। किसी प्रसिद्ध विचारक ने आत्मविश्वास को सफलता का प्रथम रहस्य बताया है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति में आत्मविश्वास होना परम आवश्यक है। यह मानव की वह आत्मिक शक्ति है जिसके बल पर व्यक्ति असंभव को भी संभव कर सकता है। जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास होता है वह अपने लक्ष्य को पाने के लिए तब तक प्रयासरत रहता है जब तक उसे सफलता प्राप्त न हो जाए। संक्षेप में हम कह सकते हैं कि आत्मविश्वास और सफलता एक दूसरे के पर्याय हैं।
आत्मविश्वास युक्त व्यक्ति आशावादी होते हैं। वे किसी भी परिस्थिति में निराश नहीं होते । वे असफलता के कारणों को ढुँढ कर उनका निदान करके अपने लक्ष्य तक पहुँचते हैं। वे कभी भी दूसरे पर निर्भर नहीं होते। इसी आत्मविश्वास के बल पर महात्मा गाँधी ने सत्य और अहिंसा को अस्त्र बनाकर स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों की विशाल सत्ता से टक्कर ली। इसी गुण के बल पर थॉमस एडिसन, अब्राहम लिंकन, नेपोलियन, हेलेन केलर, मैरी कॉम, सुनीता विलियम्स, कल्पना चावला जैसे अनगिनत लोगों ने असंभव को संभव कर दिखाया।
आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मन की एकाग्रता और सकारात्मक विचारों का होना बहुत जरूरी है। यह हमारे आंतरिक विश्वास को सुदृढ़ करता है, किन्तु हमारे मन में अहंकार का भाव नहीं आने देता। जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास होता है उसके मन में यह भाव होता है कि मैं प्रत्येक कार्य कर सकता हूँ और यही भाव उसे उस कार्य में सफलता दिलाता है। आत्मविश्वास के बल पर सफलता प्राप्त करने वाले व्यक्ति का सब गुणगान करते हैं। अत: यह आवश्यक है कि हम अपने आंतरिक विश्वास को ढूँढें क्योंकि यही हमें हमारे लक्ष्य में सफलता दिला सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions