Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपुर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
हरि हैं राजनीति पढ़ि आए।
समुझी बात कहत मधुकर के, समाचार सब पाए।
इक अति चतुर हुते पहिलैं ही, अब गुरु ग्रंथ पढ़ाए।
बढ़ी बुद्धि जानी जो उनकी, जोग-सँदेस पठाए।
ऊधो भले लोग आगे के, पर हित डोलत धाए।
अब अपनै मन फेर पाइहैं, चलत जु हुते चुराए।
ते क्यौं अनीति करैँ आपुन, जे और अनीति छुड़ाए।
राज धरम तौ यहै 'सूर', जो प्रजा ने जाहिं सताए॥
गोपियों के अनुसार सच्चा राजधर्म क्या है? उन्होंने 'राजधर्म' का उल्लेख क्यों किया है?

Text Solution
Verified by Experts

गोपियों के अनुसार, सच्चा राजधर्म (राजा का धर्म) यह होना चाहिए कि वह प्रजा को कभी ना सताए और निरंतर उनकी भलाई में लगा रहे। प्रजा को अन्याय से छुटकारा दिलाए। इस आधार पर श्री कृष्ण को हमारे साथ न्याय करना चाहिए।
गोपियों द्वारा राजधर्म का उल्लेख इसलिए किया है क्योंकि वह कृष्ण से यही अपेक्षा रखती थीं।

Doubtnut Promotions Banner
|