Doubtnut Promotions Sticky

यात्राएँ विभिन्न संस्कृतियों से परिचित होने का अच्छा माध्यम है। ''साना-साना हाथ जोड़ि' यात्रा वृत्तान्त के आधार पर इस कथन की समीक्षा कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

इतिहास गवाह है कि सभी यात्राएँ संस्कृतियों के परिचित होने का अच्छा माध्यम रहा है। पाठ के आधार पर भी यह बात स्पष्ट होती है व्यक्ति अपने देश-शहर से कितना भी प्रेम क्यों न करता हो, जब वह सेलानी बनकर दूसरे स्थानों पर जाता है वह अपनी माटी को कुछ समय के लिए भूल जाता है नई जगह के प्राकृतिक सौन्दर्य पल-पल बदलता दृश्य फूलों से लदी वादियाँ एक साधारण व्यक्ति को कवि बनने पर मजबूर कर देती हैं या गाना गाने के रूप में या कुछ नया सृजन करने पर मजबूर कर देती हैं।
संस्कृतियों का आदान प्रदान इसकी अहम भूमिका निभाते हैं।
चाहे वह पहनावा, खान-पान व वहाँ की सांस्कृतिक घटा लेखिका की 50 वर्षीय सहेली माणि पर इसका प्रभाव देखने को मिला। गैस्ट हाउस के नाच-गाने में ऐसा नृत्य किया कि वहाँ सब स्तब्ध रह गए।
यहीं पर पता चलता है कि सैलानियों में संस्कृति का कितना प्रभाव पड़ता है। यही इस पाठ की विशेषता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    प्रत्येक राष्ट्र की अपनी सांस्कृतिक धरोहर होती है जिसके बल पर वह प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहता है। मानव युग-युग से अपने जीवन को अधिक सुखमय, उपयोगी, शांतिमय और आनन्दपूर्ण बनाने का प्रयास कर रहा है। इस प्रयास का आधार वह सांस्कृतिक धरोहर होती है जो प्रत्येक मानव को विरासत के रूप में मिलती है. और इस प्रयास के फलस्वरूप मानव अपना विकास करता है। यह विकास सांस्कृतिक आधार के बिना संभव नहीं है। सभ्यता और संस्कृति दो अलग-अलग चीजें हैं। यद्यपि दोनों में गहरा रिश्ता है किन्तु संस्कृति मनुष्य को श्रेष्ठ और उन्नत बनाने की साधनाओं का नाम है और सभ्यता उन साधनाओं के फलस्वरूप उपलब्ध हुई जीवन प्रणाली का नाम है। सभ्यता के अन्तर में बहने वाली विचारधारा को हम संस्कृति कहते हैं जिसमें युगों से मानव-विकास के बीज विद्यमान हैं। किसी राष्ट्र का मूल्यांकन हम उसकी संस्कृति के आधार पर भी कर सकते हैं।
    किसका विकास सांस्कृतिक आधार के बिना संभव नहीं है?

    Aमानव का विकास
    Bपशु पक्षी का अपना विकास
    Cदानव का विकास
    Dइनमें कोई नहीं
  • Question 2 - Select One

    प्रत्येक राष्ट्र की अपनी सांस्कृतिक धरोहर होती है जिसके बल पर वह प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहता है। मानव युग-युग से अपने जीवन को अधिक सुखमय, उपयोगी, शांतिमय और आनन्दपूर्ण बनाने का प्रयास कर रहा है। इस प्रयास का आधार वह सांस्कृतिक धरोहर होती है जो प्रत्येक मानव को विरासत के रूप में मिलती है. और इस प्रयास के फलस्वरूप मानव अपना विकास करता है। यह विकास सांस्कृतिक आधार के बिना संभव नहीं है। सभ्यता और संस्कृति दो अलग-अलग चीजें हैं। यद्यपि दोनों में गहरा रिश्ता है किन्तु संस्कृति मनुष्य को श्रेष्ठ और उन्नत बनाने की साधनाओं का नाम है और सभ्यता उन साधनाओं के फलस्वरूप उपलब्ध हुई जीवन प्रणाली का नाम है। सभ्यता के अन्तर में बहने वाली विचारधारा को हम संस्कृति कहते हैं जिसमें युगों से मानव-विकास के बीज विद्यमान हैं। किसी राष्ट्र का मूल्यांकन हम उसकी संस्कृति के आधार पर भी कर सकते हैं।
    संस्कृति मनुष्य को श्रेष्ठ और_______ बनाने की साधनाओं का नाम है।

    Aअधम
    Bअगम
    Cउन्नत
    Dअवनत
  • Question 3 - Select One

    प्रत्येक राष्ट्र की अपनी सांस्कृतिक धरोहर होती है जिसके बल पर वह प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहता है। मानव युग-युग से अपने जीवन को अधिक सुखमय, उपयोगी, शांतिमय और आनन्दपूर्ण बनाने का प्रयास कर रहा है। इस प्रयास का आधार वह सांस्कृतिक धरोहर होती है जो प्रत्येक मानव को विरासत के रूप में मिलती है. और इस प्रयास के फलस्वरूप मानव अपना विकास करता है। यह विकास सांस्कृतिक आधार के बिना संभव नहीं है। सभ्यता और संस्कृति दो अलग-अलग चीजें हैं। यद्यपि दोनों में गहरा रिश्ता है किन्तु संस्कृति मनुष्य को श्रेष्ठ और उन्नत बनाने की साधनाओं का नाम है और सभ्यता उन साधनाओं के फलस्वरूप उपलब्ध हुई जीवन प्रणाली का नाम है। सभ्यता के अन्तर में बहने वाली विचारधारा को हम संस्कृति कहते हैं जिसमें युगों से मानव-विकास के बीज विद्यमान हैं। किसी राष्ट्र का मूल्यांकन हम उसकी संस्कृति के आधार पर भी कर सकते हैं।
    प्रत्येक राष्ट्र की अपनी एक__________ धरोहर होती है

    Aऐतिहासिक
    Bपारिवारिक
    Cराष्ट्रीय
    Dसांस्कृतिक