Doubtnut Promotions Sticky

मीराबाई ने हरि से स्वयं का कष्ट दूर करने की जो विनती की है उसने स्वयं का कृष्ण से कौन-सा संबंध बताया है ? जिन भक्तों के उदाहरण दिए हैं, उनमें से एक पर की गई कृष्ण कृपा को संक्षेप में लिखिया ।

Text Solution
Verified by Experts

मीराबाई ने हरि (श्रीकृष्ण) से स्वयं के कष्टों को दूर करने की जो विनती की है उसमें उन्होंने स्वयं को श्रीकृष्ण की सेविका के रूप में दर्शाया है। वह श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थी। वह स्वयं को गिरिधर की दासी कहती हैं। वह उनसे अपने कष्टों को दूर करने की प्रार्थना करती हैं। हरि से अपनी पीड़ा को हरने की विनती करते समय मीरा उन्हें समय-समय पर की गई उनकी दया का स्मरण कराती है।
मीरा ने हरिसे अपनी पीड़ा हडने की विनती करते समय उनकी उदारता के अनेक उदाहरण दिए हैं।
दौपदी के चीरहरण का उदाहरण-हस्तिनापुर की सभा में जब पांडव कौरवों से जुए में सब कुछ हार गए थे, तब उन्होंने द्रौपदी को भी दांव पर लगा दिया. परंतु दुर्भाग्यवश ये द्रौपदी को भी हार बैठे। जब दुशासन भरी सभा में पांड़वो का अपमान करने के उद्देश्य से द्रौपदी का चीरहरण करने लगा तो द्रौपदी ने भगवान श्रीकृष्ण को स्मरण कर सहायता के लिए प्रार्थना की। उनकी करुण पुकार सुन श्रीकृष्ण ने उनकी साड़ी के चीर को इतना बढ़ा दिया कि दुशासन साड़ी खींचते-खींचते थक गया, परंतु द्रौपदी का चीरहरण न कर पाया। इस प्रकार श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की लाज की रक्षा की।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions