Doubtnut Promotions Sticky

दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 80-100 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए।
समय-नियोजन
अर्थ
व्यवश्था
लाभ

Text Solution
Verified by Experts

समय नियोजन
प्रत्येक कार्य को नियोजित समय समय-नियोजन कहलाता है। समय का बहुत अधिक महत्व है। समय का सदुपयोग हमारे जीवन को खुशियों से भर सकता है और अमूल्य क्षण नष्ट होने से बच जाते हैं। यह सफलता का प्रथम सोपान है।
उपयुक्त समय पर उपयुका कार्य करना चाहिए। रोगी के मर जाने पर उसे औषधि प्रदान करने से कोई लाभ नहीं होता। फिर तो वही बात होती है- अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चूँग गई खेत अर्थात किसी भी कार्य को सम्पन्न करने का एक निश्चित समय होता है। उस समय के निकल जाने के बाद यदि कार्य हो भी जाए तो उसकी उपयोगिता समाप्त हो जाती है। आग लगने पर कुओं खोदने वाला व्यक्ति कभी भी अपना घर नहीं बना पाता। उसका सर्वनाश निश्चित ही होता है। जो विद्यार्थी परीक्षा के दिनों में भी अययन नहीं करता यह परीक्षा परिणाम घोषित होने पर आंसू ही बहाता है। जो समय नष्ट करता है. समय उसे नष्ट कर देता है। जो समय को बचाता है. समय का सम्मान करता है, तो समय भी उस व्यक्ति को बचाता है तथा उसे सम्मान देता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions