Doubtnut Promotions Sticky

सपनों के से दिन' पाठ में पीटी सर की किन चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख किया गया है ? वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में स्वीकृत मान्यताओं और पाठ में वर्णित युक्तियों के सम्बन्ध में अपने विचार जीवन मूल्यों की दृष्टि से व्यक्त कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

पी.टी. सर का नाम प्रीतमचंद था। उनका चेहरा दागों से भरा था। उन्को आँखें बाज-सी तेज थीं। वे बड़े कठोर स्वभाव के थे। उन्हें किसी ने स्कूल के समय में मुसकराते नहीं देखा था।
बाह्य विशेषताएँ-
(i) उनका कद ठिगना और बदन गठीला था। वे खाकी वर्दी पहने रहते थे। उनके पैरों में चमडे के चौड़े पंजो वाले बूट होते थे।
(ii) प्रीतमचंद पढ़ाने के प्रति बहुत सचेत रहते थे। पाठ याद न करने पर बर्बरता कि हद तक सजा देते थे। उनके इसी रूप ने उन्हें नौकरी से मुअत्तल करा दिया।
(iii) स्काउटिंग की परेड़ कराते रामय उनका रूप लड़कों को बहुत अच्छा लगता था। तब वे सामान्य व्यवहार से हटकर, लड़कों को उत्साहित करते हुए शाबाशी देते थे।
(iv)अंत में उन्हें एक नरमदिल व्यक्ति के रूप में दर्शाया गया है जो नौकरी से निकाले जाने पर दुखी न थे और प्रेमपूर्वक अपने तोतो को बादाम की गिरियाँ खिलाते थे। पाठ में बताया गया है कि स्कूल में अनुशासन बनाए रखने के लिए छात्रों को भयभीत अवस्था में रखा जाता था। पाठ याद न करने पर उन्हें मुर्गा बना दिया जाता था। इस तरह की सजा देना अत्यंत बर्बरतापूर्ण है। वर्तमान समय में शारीरिक दंड और भयपूर्ण वातावरण में छात्रों को बढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया गया है। ऐसी शारीरिक सजाओं पर प्रतिबन्ध लगाना बिलकुल उचित है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    हामिद के चरित्र की विभिन्न विशेषताओं में से एक विशेषता है

    Aहामिद एक अनपढ़ बालक है।
    Bहामिद एक तर्कशील बालक है
    Cहामिद एक चपल बालक है।
    Dहामिद एक मिलनसार बालक है।
  • Question 2 - Select One

    पद्माकर के पहले कवित्त में किसे शब्द की अधिकाधिक आवृत्ति से चमत्कार उत्पन्न किया गया है ?

    Aऔरै
    Bभाँति
    Cभौर
    Dडौर