Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :**
कार्य-थल को वे कभी नहीं पूछते 'वह है कहाँ',
कर दिखाते हैं असंभव को वही संभव यहाँ।
उलझनें आकर उन्हें पड़ती हैं जितनी ही जहाँ,
वे दिखाते हैं नया उत्साह उतना ही वहाँ।
जो रुकावट डालकर होवे कोई पर्वत खड़ा,
तो उसे देते हैं अपनी युक्तियों से वे उड़ा।
बन खंगा लेंगे, करेंगे व्योम में बाजीगरी,
कुछ अजब धुन काम के करने की उनमें है भरी।
सब तरह से आज जितने देश हैं फूले-फले,
बुद्धि, विद्या, धन, वैभव के हैं जहाँ डेरे डले।
वे बनाने से उन्हीं के बन गए इतने भले,
वे सभी हैं हाथ से ऐसे सपूतों के पले।
लोग जब ऐसे समय पाकर जन्म लेंगे कभी देश की और जाति की होगी भलाई भी तभी।
(क) कर्मवीरों की दो विशेषताएँ बताइए।
(ख) कैसे कह सकते हैं कि कर्मवीर मनुष्य में काम करने की अजब धुन होती है?
(ग) किसी देश के नागरिक कर्मवीर हों तो देश को क्या लाभ होता है?

Text Solution
Verified by Experts

हम जब होंगे बड़े, घृणा का नाम मिटाकर लेंगे दम। हिंसा के विषमय प्रवाह में, कब तक और बहेगा देश। जब हम होंगे बड़े, देखना नहीं रहेगा यह परिवेश! भ्रष्टाचार जमाखोरी की, आदत बहुत पुरानी है, ये कुरीतियाँ मिटा हमें तो, नई चेतना लानी है। एक घरौंदे जैसा आखिर, कितना और ढहेगा देश, जब हम होंगे बड़े देखना, ऐसा नहीं रहेगा देश! इसकी बागडोर हाथों में, ज़रा हमारे आने दो, थोड़ा-सा बस पाँव हमारा, जीवन में टिक जाने दो। हम खाते हैं शपथ, दुर्दशा कोई नहीं सहेगा देश, घोर अभावों की ज्वाला में, कल से नहीं ढहेगा देश।
(क) कविता में बच्चा अपने बड़े होने पर क्या-क्या परिवर्तन करने का इच्छुक है? दो का उल्लेख दीजिए।
(ख) हमारे समाज और परिवेश में क्या-क्या बुराइयों आ गई हैं? उनके क्या दुष्परिणाम हो रहे हैं?
(ग) कवि क्या शपथ खाता है और क्यों?

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions