Doubtnut Promotions Sticky

(अ) किसी अभिक्रिया की आण्विकता से आप क्या समझते है ? उपयुक्त उदाहरण देकर अपने उत्तर की पुष्टि कीजिये।
(ब) अभिक्रिया की कोटि से आप क्या समझते है ? एक उदाहरण भी दीजिये।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

अभिक्रिया की आण्विकता - किसी रासायनिक अभिरकिया में भाग लेने वाले अभिकारक अणुओ की न्यूनतम संख्या को अभिक्रिया आण्विकता कहते है। इस आधार पर यदि अभिक्रिया में भाग लेने वाले अणुओ की संख्या 1,2,3 आदि हो तो अभिक्रिया एक - अणुक , द्वि - अणुक , त्रि - अणुक आदि कहलाती है।
उदाहरण - (i ) अमोनियम नाइट्राइट को गर्म करने पर होव वाली अभिक्रिया में अमोनियम नाइट्राइट का एक अणु भाग लेता है , अतः इसकी आण्विकता एक है।
NH4NO22H2O+N2uArr
(ii) NaOH द्वारा एथिल एसीटेट का जल - अपघटन एक द्वि - अणुक अभिक्रिया है क्योंकि दोनों अभिकारकों का एक - एक अणु भाग लेता है
CH3COOC2H5=NaOHCH3COONa+C2H5OH
अभिक्रिया की कोटि सदैव पूर्ण संख्या होती है अर्थात यह भिन्नांक नहीं होती है। इसकी सहायता से अभिक्रिया के वेग निर्धारण नहीं किया जा सकता है।
(ब) अभिक्रिया की कोटि - किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले उन पदार्थो के अणुओ की वह संख्या , जिनका सान्द्रण अभिक्रिया की प्रगति में परिवर्तित होता है , अभिक्रिया की कोटि कहलाती है। उदाहरण के लिए अभिक्रिया -
CH3COOC2H5+NaOHCH3COONa+C2H5OH
में दोनों अभिकारकों के एक -एक अणु की सान्द्रता प्रभावित हो रही है अतः यह द्वितीय कोटि की अभिक्रिया है परन्तु अभिक्रिया -
CH3COOC2H5+H2OH+CH3COOH+C2H5OH
के केवल CH3COOC2H5 के एक अणु के सान्द्रण का प्रभाव अभिक्रिया के वेग पर पड़ता है तथा जल का सान्द्रण स्थिर अर्थात अपरिवर्तित रहता है अतः यह प्रथम कोटि की अभिक्रिया है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions