Doubtnut Promotions Sticky

जीनी अभियान्त्रिकी क्या होती है ? इसे पुनर्योगज DNA प्रौद्योगिकी क्यों कहते है ? मानव हिट में इसकी क्या उपयोगिता है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

आनुवांशिक या जीनी अभियांत्रिकी (Genetic Engineering) - किसी वांछित विजातीय DNA खंड को एक वाहक DNA खंड से जोड़कर बनाया पुनर्योगज DNA (recombinant DNA) कहलाता है। वांछित DNA प्राप्त करने हेतु रेस्ट्रिक्शन एंजाइम का तथा इसे वाहक DNA से जोड़ने हेतु DNA लाइगेज का प्रयोग किया जाता है। इन दोनों एंजाइम ने ही जीनों के उलटफेर (genetic manipulations) को सम्भव बनाया है।
इस कारण इसे पुनः संयोजी डीएनए प्रौद्योगिकी (Recombinantt DNA technology) भी कहते हैं। इस तकनीक द्वारा वंचित DNA खंड की क्लोनिंग की जाती है अर्थात उसकी अनेक प्रतियाँ प्राप्त की जा सकती है। इस पुनर्योगज DNA को किसी जीवाणु /कवक/या अन्य कोशिका में स्थानांतरित कर जीन विशेष का उत्पाद (रिकॉम्बिनेंट प्रोटीन) प्राप्त की जा सकती है अथवा इससे किसी जीव के फीनोटाइप में परिवर्तन किया जा सकता है। आनुवंशिक इंजीनियरिंग का प्रयोग अनुसंधान कार्य के लिए तथा अनेक व्यावसायिक उत्पादनों के लिए भी जा रहा है। आनुवंशिक इंजीनियरिंग की सहायता से मानव जींस की खोज, रोगों के कारणों की खोज की गई है। इससे रोगों के उपचार में भी सहायता मिल रही है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions