Doubtnut Promotions Sticky

साहित्योन्नति के साधनो में पुस्तकालयों का स्थान महत्वपूर्ण है। इनके द्वारा साहित्य के जीवन की रक्षा, पुष्टि और अभिवृद्धि होती है। पुस्तकालय सभ्यता के इतिहास का जीता जागता गवाह है। इसी के बल पर वर्तमान भारत को अपने अतीत के गौरव पर गर्व है। पुस्तकालय भारत के लिए कोई नई वस्तु नहीं है। लिपि के आविष्कार से आज तक लोग निरन्तर पुस्तकों का संग्रह करते रहे है। पहले देवालय, विद्यालय और नवालय, इन संग्रहों के प्रमुख स्थान होते थे। आजकल साधारण स्थिति के पुस्तकालय में जितनी सम्पत्ति लगती है, उतनी उन दिनों कभी-कभी एक-एक पुस्तक की तैयारी में लग जाया करती थी। प्राचीन काल से मुगल-सम्राटो के समय तक यही स्थिति रही। चीन, फ़्रांस आदि सुदूर स्थिति देशो से झुण्ड के झुण्ड विद्यानुरागी लम्बी यात्राएँ करके भारत आया करते थे।
साहित्य की उन्नति का सबसे अधिक महत्वपूर्ण साधन क्या है?

Text Solution
Verified by Experts

साहित्य की उन्नति के लिए सबसे महत्वपूर्ण साधन है। निरंतर पुस्तकों का संग्रह करते रहना।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions