Doubtnut Promotions Sticky

दीपावली- (क) भूमिका (ख) दीपावली कब और क्यों मानते है? (ग) इससे क्या लाभ और हानि है (घ) उपसंहार।

Text Solution
Verified by Experts

दीपावली भारत का सबसे उल्लासमय त्यौहार है। यह सुख-समृद्धि, मंगल तथा आलांक का त्यौहार है। यह अन्धकार पर प्रकाश की, अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। असंख्य जातियों, विविध धर्मो एवं भापा-भाषियों के देश भारत में दीपावली के इस महान पर्व ने जिस प्रकाश देश की जनता के दिल में एकता की दिए सदियों से जला रखे है, उसका उदाहरण विश्व-प्रांगण में अन्यत्र मिलना दुर्लभ है।
यह त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन दीपोत्सव के द्वारा सभी वर्ष भर के लिए सुख, समृद्धि और आनन्दमय जीवन की कामना करते है जिससे कि अभावो का अँधेरे मिट जाय और माता लक्ष्मी उनके घर चली आवे। ऋद्धि-सिद्धि के स्वामी गणेश सभी प्रकार की विघ्न बाधाओं को दूर करे। यह त्यौहार जनसाधारण की जीवन-यात्रा में एक सुख पड़ाव है। कोई हजारो रंग-बिरंगो बत्तियों के जगमगाते आलोक से धन और ऐश्वर्य की देवी लक्ष्मी की राह को आलोकित करता है तो कोई मिटटी के टिमटिमाते दियो से।
दीपावली का प्रसंग आते ही भगवान राम के वनवास से लौटकर अयोध्या के सिंहासन पर आरूढ़ होने की कथा का स्मरण हठात हो जाता है। साथ ही स्मरण हो आता है द्वारकाधीश श्रीकृष्ण द्वारा नरकासुर का वध तथा नारी-उद्धार का प्रसंग। लांग इन्ही घटनाओ की स्मृति में दीपोत्सव मनाते है।
आज भी देश के सिंहासन की सच्ची स्वामिनी जनता को माना जाता है, पर जनता के नाम पर शासन चलाने वाले शान-शौकत और विरासत में शहंशाओ को भी मात देने के फिराक में है। जनता-जनार्दन तो अब भी दरिद्रता और अभावो के वनो में भटकती हुई वनवासिनी बनी हुई है। जब वह वास्तविक अर्थो में देश के सिंहासन की स्वामिनी बनेगी तभी सच्ची दीपावली आएगी। अभी तो देश की स्थिति अन्धकारमय है।
हम दीपावली के शुभ अवसर पर दीप जलाते है और वे दीपक चारो ओर प्रकाश फैलाते है अन्धकार दूर करते है पर स्वयं जलकर। इसी प्रकार यदि हमे अपने देश का अन्धकार दूर करके व्यक्ति और समाज के जीवन को प्रकाश से जगमगाना है तो हमे स्वयं दीपक बनना पड़ेगा। हमे देश में व्याप्त जड़ता, कुण्ठा, असमानता और ऊँच-नीच के भेद को समाप्त कर वर्ग-भेद, जाति-भेद और लिंग-भेद से मुक्त एक ऐसे समाज की स्थापना करनी होगी जिसका जीवन-दर्शन मानवता पर आधारित होगा।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions