Doubtnut Promotions Sticky

निम्नांकित गद्यांश से पूदे गये प्रश्नों का उत्तर दें:
जाति प्रथा को यदि विभाजन मान लिया तो वह स्वाभाविक विभाजन नहीं है, क्योंकि यह मनुष्य की रूचि पर आधारित नहीं है। कुशल व्यक्‍ति या सक्षम श्रमिक समाज का निर्माण करने के‌ लिए यह आवश्यक है हम व्यक्‍तियों की क्षमता इस सीमा तक विकसित करें, जिससे वह अपने पेशा या कार्य का चुनाव स्वयं कर सके। इस सिद्धांत के विपरीत जाति प्रथा का दूषित सिद्धांत यह है कि इससे मनुष्य के प्रशिक्षण अथवा उसकी निजी क्षमता का विचार किये बिना, दूसरे ही दृष्‍टिकोण, जैसे माता पिता के सामाजिक स्तर के अनुसार पहले से ही अर्थात गर्भधारण के समय से ही मनुष्य का पेशा निर्धारित कर दिया जाता है।
जाति प्रथा के दूषित सिद्धांत क्या हैं?

Text Solution
Verified by Experts

जातिवाद के पक्ष में दिए गए तर्कों पर लेखक ने कई आपत्‍तियां उठायी हैं जो चिन्तनीय है (i) लेखक के दृष्‍टिकोण में जाति प्रथा गंभीर दोषों से युक्त है। (ii) जाति प्रथा का श्रम विभाजन मनुष्य की स्वेच्छा पर निर्भर नहीं करता। (iii) मनुष्य की व्यक्‍तिगत भावना या व्यक्‍तिगत रूचि का इसमें कोई स्थान या महत्व नहीं रहाता। (iv) आर्थिक पहलू से भी अत्यधिक हानिकारक जाति प्रथा है। (v) प्रथा मनुष्य की स्वाभाविक प्रेरणा, रूचि व आत्मशक्‍ति को दबा देती है। साथ ही अस्वाभाविक नियमों में जकड़ का निष्‍क्रिय भी बना देती है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions