निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
आत्मनिर्भरता प्रगति की आधारशिला है और आत्मविश्वास का मूल हैं जो व्यक्ति समाज में अपने सारे कार्य स्वयं करता है, जरूरत पड़ने पर पर दूसरों की सहायता करता है, वह उन्नति की दौड़ में सबसे आगे रहता हैं अपने दैनिक जीवन के सारे कार्य स्वयं ही करना मनुष्य के लिए अत्यावश्यक है। अपने कार्य के लिए दूसरे पर निर्भर रहने वाला व्यक्ति पिछ‌ड़ जाता है, उन्नति नहीं कर सकता। सौंपे गए कार्य को पुनीत दायित्व समझकर करना चाहिए, इससे व्यक्ति स्वावलंबी बनता है। स्वावलंबी व्यक्ति सिंह के समान परिश्रमी होता है एवं सामाजिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होता है। उसे धन की कमी नहीं रहती। वह अपनी ही भुजाओं से सारी सुख-सुविधाओं को जुटाने में समक्ष होता है। परिणामत: आत्मनिर्भर व्यक्ति उन्नति के शिखर पर पहुँच जाता है।
प्रश्न- व्यक्ति की प्रगति की आधारशिला क्या है?

Text Solution
Verified by Experts

व्यक्ति की प्रगति की आधारशिला आत्मनिर्भरता है।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions