Doubtnut Promotions Sticky

लेखक ने नया सिकन्दर किसे कहा है और क्यों?

Text Solution
Verified by Experts

लेखक ने सर विलियम जोन्स की तुलना सिकन्दर से करते हुए उसे नया सिकन्दर नाम दिया है। भाव एवं कार्य की दृष्टि से ऐसा कहना कोई अनुचित नहीं कहा जा सकता क्योंकि लेखक की दृष्टि में विलियम जोन्स का कार्य भी साहस पूर्ण था, कष्टमय था, संघर्ष पूर्ण था। अपने प्रिय जन्म भूमि और प्रियजनों से विलग होकर वह नये देश के दर्शन के लिए यात्रा पर निकला था। अनेक सागरों को पारकर वह भारत-दर्शन करने के लिए यात्रा कर रहा था। सागर की लहरें, सूर्य का सागर से डूबना आदि दृश्य उसे उत्साहित तो कर ही रहे थे वह अपने सपनों को भी साकार रूप देने के लिए लालायित था।
जिस प्रकार सिकन्दर ने अनेक देशों को जीतकर विजय अभियान को पूर्णता प्रदान की। ठीक उसी प्रकार विलियम जोन्स भी साहित्य और पुरात्व के क्षेत्र में प्राच्य साहित्य से विश्व को अवगत कराने के लिए संकल्पित होकर लगा हुआ था। इसी जीवटता, अदम्य साहस, स्वप्नदर्शी रूपों के कारण लेखक ने उसे नये सिकन्दर के नाम से संबोधित किया है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions