Doubtnut Promotions Sticky

नामवर रचित 'प्रगति और समाज' निबंध की विवेचना करें।

Text Solution
Verified by Experts

प्रस्तुत निबंध नामवर सिंह के आलोचनात्मक निबंधों की पुस्तक .वाद-विवाद संवाद. से लिया गया है। इस निबंध में हजारों वर्षों में फैली हिन्दी काव्य परम्परा पर ऐतिहासिक अन्तर्दृष्टि के साथ विचार करते हुए .प्रगीत. नामक काव्य रूप की निरंतरता को हिन्दी समाज को जातीय प्रकृति और भाव प्रवाह को उपज के रूप में परिभाषित किया गया है। कोई भी काव्य रूप ऐतिहासिकता-सामाजिक जरूरतों की उपज और संपूरक हुआ करता है। हिन्दी में .प्रगीत. की सामाजिक और ऐतिहासिकता क्या है ओर कैसी रही है, हमारी साहित्यिक परम्परा में उसकी अहमियत क्या है इन बातों की पड़ताल यह निबंध अत्यंत और प्रसन्न विवेचन शैली तथा भाषा में करता है। आलोचना महज गुण-दोष विवेचन से आगे बढ़कर कुछ और भी है, वह इतिहास और परम्परा की पहचान करती हुयी सामयिक समस्याओं और तथ्यों को ऐतिहासिक-अंतसंगति में गहराई से पहचानना भी सिखाती है, वह वर्तमान की अधिक गहराई के साथ जानने-समझने की अन्तदृष्टि है - यह सब इस निबंध से सीखा जा सकता है। वस्तुत: प्रस्तुत निबंध में प्रगीत और समाज के अंतर्सबंध को उजागर किया गया है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions