Doubtnut Promotions Sticky

किसी एक पर निबन्ध लिखें : (i) मेरे प्रिय कवि , (ii) कर्म ही पूजा है , (iii) शरद ऋतु , (iv) होली का त्योहार , (v) लोकतन्त्र।

Text Solution
Verified by Experts

(iii) शरद ऋतु - जाड़े की ऋतु वर्षाऋतु के बाद आती है। यह नवंबर में शुरू होती है और जनवरी के अंत तक रहती है। यह एक आनंददायक ऋतु है। यह वसंत ऋतु की तरह सुंदर नहीं है , लेकिन इसका अपना सौंदर्य है।
जब जाड़ा आता है तब धूप में बैठना पसंद करते हैं। धूप आनंददायक होती होती है। हम घंटों तक धूप में बैठते हैं। ठंढक से बचने के लिए हम गर्म कपड़े पहनते हैं। जाड़े में रात की अपेक्षा दिन बहुत छोटा होते हैं। दिन बहुत आनंददायक होते हैं। कभी - कभी रातें बहुत ठंढी होती हैं। सुबह में धरती अक्सर कुहासा से ढकी रहती है। हम गर्म विछावन पर सोना चाहते हैं। यदि हम रात में बाहर जाएँ तो हमें अक्सर ठंढक लग जाती है।
जाड़े की ऋतु का अपना सौंदर्य और आकर्षण है। सुबह में ओर की बुँदे मोती की तरह चमकती है। जब हम फुलवारी में टहलते हैं तब हम अनेक प्रकार के सुंदर फूल देखते हैं। जाड़े की ऋतु के फूलों के चमकते रंग बहुत आकर्षक लगते हैं। गुलाब , सूर्यमुखी , गोंदा , डलिया ओर अन्य फूल सुंदर दृश्य उपस्थित करते हैं।
जाड़े की ऋतु में हमें विभिन्न प्रकार की तारकारियाँ मिलती है। अकसर इस ऋतु में तरकारियाँ बहुत सस्ती रहती है। ज्यादा फलों की ऋतु है। इस ऋतु में हमें विभिन्न प्रकार के फल मिलते हैं।
इस ऋतु में धान काटा जाता है। धान के सुनहले बाल सुंदर लगते हैं। वे किसानों को प्रसन्न क्र देते हैं। हँसुआ लिए हुए फसल काटनेवाले लोग खेतों में दिखाई देते हैं।
जाड़े की ऋतु से कई लाभ हैं। यह हमें काफी फल और तरकारियाँ देती है। यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यह कठिन परिश्रम के लिए उपयुक्त है। हम जल्दी थकते नहीं। छात्र इस ऋतु को पसंद करते हैं , क्योंकि वे इस ऋतु में कठिन परिश्रम क्र सकते हैं। वे इस ऋतु में क्रिकेट, टेनिस , होकि और बैडमिंटन खेलते हैं। जाड़े की ऋतु हमारे स्वास्थ्य को अच्छा बनाती है। इस ऋतु में हमारी पाचन - शक्ति अच्छी हो जाती है। इस ऋतु में हम शक्तिशाली और चुस्त लगते हैं। जाड़े की शाम बहुत आनंददायक होती है। शाम में आम के पास बायथकर मित्रों के साथ गप्प करना आनंददायक होती है।
जाड़े की ऋतु गरीबों के लिए बहुत कष्टदायक होती है। गरीब लोगों के पास गर्म कपड़े नहीं रहते। वे रात में ठढक से काँपते हैं। रात में सोना उनके लिए कठिन होता है। बहुत लोग ठंढक के कारण मर जाते हैं। रात में बाहर निकलना कठिन होता है। जाड़े में हमें अक्सर ठंढक लग जाती है।
(v) लोकतंत्र - भारत संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न लोकतांत्रिक गणराज्य है। लोकतंत्र में राजनीति दलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लोक - प्रतिनिधि - न - किसी दल से संबद्ध होते हैं। लोकतंत्र की सफलता के लिए यह आवश्यक है कि सारे प्रतिनिधि जो राज्य , सभा लोक सभा विधान सभाओं और विधान परिपदों में मनोनीत होकर या चुनकर जाएँ , वे दगलत एवं व्यक्तिगत संकीर्णताओं से ऊपर उठकर पूरे देश के बारे में सोचें। पर , भारत की वर्तमान राजनीति में कुछ दुसरा ही दृश्य दिखाई पद रहता है। राजनेताओं के अपने - अपने स्वार्थ की पूर्ति प्यारी है , जनता नहीं।
डॉ. श्रीमती राजेश जैन ने ठीक कहता है - "भारत में सिद्धांतविहीन राजनीति का दौर अपनी चरम सीमा पर है। ऐसी स्थिति में इस देश का मतदाता आज बहुत भ्रांत है। वह अन्तद्वद्व की स्थिति में है। " भारतीय दलीय व्यवस्था में अवसरवादिता के दर्शन होते हैं। यह अवसरवादिता राजनीतिक विकृति के रूप में उभरी है। इसके चलते देश का विकास बाधिक हुआ है। सभी दल विघटन एवं कूट के शिकार बने हैं। एक दल की सदस्यता छोड़कर दूसरे दल की सदस्यता स्वीकार करने में राजनेताओं को अब थोड़ी सी हिचकिचाहट नहीं होती।
चुनावी हिंसा ने तो भीतर की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर ही प्रश्नचिह्र लगा दिया है। राजनीति में अप्राधिओं की पूछ बढ़ी है। भारतीय लोकतंत्र राजनीतिक अपराधीकरण से आपराधिक राजनीतिकरण की ओर अग्रसर हुआ है। यह बहुत बड़ी चिंताका विषय है। सारे दलों में बाहुबलियों की पैठ हुई है। राजनीतिक में धनकुबेरों का पिछले दरवाजों से प्रवेश हुआ है। संपूर्ण भारत में कुल गिने - चुने ही नेता हैं , जिनके चरित्र पर ऊँगली नहीं उठाई जा सकती। बाकी सब - के - सब स्वार्थ के अंधकूप में पड़े हुए हैं। ऐसी स्थिति में भारत का लोकतंत्र पूर्णतः अंधकारमय दिखाई पद रहा है।
भारत में लोकतंत्र की विफलता के पीछे शिक्षा का अभाव , है वर्गहीन समाज का अभाव , आर्थिक विषमता , नैतिक गुणों का अभाव , प्रजातंत्र में विशवास का अभाव , सुसंगठित राजनीतिक दलों का अभाव , क्षेत्रीय दलों की दिनानुदिन संख्यात्मक वृद्धि , संघठित जनमत तथा निष्पक्ष समाचारपत्रों का अभाव आदि को प्रमुख कारकीय तत्वों के रूप में देखा जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions