Doubtnut Promotions Sticky

निम्नांकित प्रश्नों में से किन्ही तीन के उत्तर दें :
पठित पदों के आधार पर तुलसी की भक्ति भावना का परिचय दीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

कवि शिरोमणि महात्मा तुलसीदास भगवान राम के अनन्य उपासक थे। इनका .रामचरितमानस. विश्व का सर्वेष्ट महाकाव्य और धर्मग्रन्थ है। दिगन्त भाग दो में तुलसीकत दो पद संकलित है। दोनों पदों में तुलसी की दैन्य भाव की भक्ति का परिचय मिलता है। प्रथम पद में तुलसी माता सीता से निवेदन के माध्यम से भगवान राम की शरण में अपनी शरणागति आज पेश करते हैं। यहाँ भगवान राम की शक्ति माता सीता का खास महत्वांकन है। यहाँ भाव की भक्ति निवेदन है।
दूसरे पद में तुलसी अपने को भिखारी रूप में भगवान राम के सम्मुख प्रस्तुत किए हैं। वह कलयुग के कष्टों से पीड़ित है। जीवन दुभर है , पेट भरना मुश्किल है। प्रभु की भक्तिरूपी अमृत से ही भक्त का कल्याण सम्भव है। इन दोनों पदों से तत्कालिन सामाजिक स्थिति का पता चलता है। जनता पीड़ित थी , उससे ईश्वर के सिवा किसी पर भरोसा नहीं था। अतः पठित पदों से तुलसी भक्त हृदय की दीनता , असहायता और प्रभु की समर्थक का बोध कराते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions