Doubtnut Promotions Sticky

एन्जाइम की संरचना का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मनुष्य के ह्रदय की बाह्य संरचना - मनुष्य का ह्रदय त्रिकोणाकार होता है | इसकी लम्बाई लगभग 12 सेमी व चौड़ाई लगभग 9 सेमी होती है | ह्रदय परिहृदयावरणी गुहा में स्थित होता है | ह्रदय के चारों ओर पेरीकार्डियम व एपीकार्डियम नाम परिहृदयावरणी झिल्लियाँ पायी जाती है | चार प्रकोष्ठीय ह्रदय दो आलिंदों व दो निलयों में विभेदित होता है | दायाँ आलिंद बाये आलिंद की अपेक्षा बड़ा होता है | दायें आलिंद में दो महाशिराओं द्वारा सम्पूर्ण शरीर का अशुद्ध रक्त आता है | बायाँ आलिंद में दो फुफ्फुस शिराएँ खुलती है | दायाँ निलय छोटा व बायाँ निलय बड़ा होता है | दाँये निलय से फुफ्फुस धमनी चाप व बाँये निलय से केरोटिको सिस्टेमिक चाप निकलती है | आलिंदों व निलयों के बीच कोरोनरी सेल्कस नामक खाँच तथा दोनों निलयों के बीच निलयी खाँच पायी जाती है |
ocr_image
ह्रदय की आतंरिक संरचना - ह्रदय की भित्ति एपीकार्डियम स्तर ( बाह्य ) , मायोकार्डियम स्तर ( मध्य ) एवं एण्डोकार्डियम स्तर ( अन्तः ) से बनी होती है | मायोकार्डियम स्तर में अनैच्छिक ह्रदय पेशियाँ पायी जाती है | आलिंदों की भित्ति निलयों की अपेक्षा पतली होती है | दोनों आलिंदों के बीच अंतर आलिंद पट्ट व दोनों निलयों के बीच अंतर निलय पट्ट पाया जाता है | अंतर आलिंद पट्ट पर नीचे की ओर फॅासा आॉवेलिस नामक अंडाकार खाँच पायी जाती है | दाँये आलिंद में महाशिराओं के खुलने के स्थान पर यूस्टेकियन कपाट पाए जाते है | दाँये आलिंद में अग्र महाशिरा के खुलने के स्थान के समीप पेसमेकर या शिरा आलिंद पर्व नामक एक पेशीय घुण्डी पायी जाती हैं | दाँये आलिंद में ही अंतर आलिंद पट्ट के समीप नीचे की ओर आलिंद निलय पर्व या ऑरिक्यूलोवेंट्रिक्यूलर नोड ( A.V. node ) नामक एक अन्य पेशीय घुण्डी पायी जाती है | दाँये आलिंद में ही ह्रदय की दीवारों से अशुद्ध रक्त लाने वाली शिरा का छिद्र कोरोनेरी साइनस पाया जाता है | बाँये आलिंद में दो जोड़ी फुफ्फुस शिराएँ खुलती है | दाँये व बाँये आलिंद अपनी ओर के निलय में आलिंद निलय छिद्रों द्वारा खुलते हैं जिन पर क्रमशः त्रिवलनी व द्विवलनी कपाट पाए जाते हैं | दाँया व बाँया निलय क्रमशः फुफ्फुस धमनी चाप व ग्रीवा दैहिक चाप में खुलते हैं, जिनके छिद्रों पर तीन - तीन अर्धचन्द्राकार कपाट पाए जाते हैं |
ocr_image

|