Doubtnut Promotions Sticky

रक्त के संगठित पदार्थों के अवयवों का वर्णन करें तथा प्रत्येक अवयव के एक प्रमुख कार्य के बारे में लिखें |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

रक्त के संगठन को दो मुख्य भागों में विभेदित किया जा सकता है -
A. प्लाज्मा - यह रक्त का आधात्री पदार्थ है | यह कुल रक्त का 5560% भाग बनाता है | इसमें जल ( 90% ) कार्बनिक पदार्थ ( 4.5% ) व अकार्बनिक पदार्थ 0.9% होते हैं | यह अनेक पदार्थों के संवहन का कार्य करता है |
B. रक्त कणिकाएँ - रक्त कणिकाएँ कुल रक्त का 40% से 45% भाग बनाती है | ये मुख्यत : तीन प्रकार की होती है |
( i ) लाल रक्त कणिकाएँ ( RBC) -RBC वृत्ताकार व उभयावताल होती है | इनका लाल रंग हीमोग्लोबिन नामक श्वसन वर्णक के कारण होता है | व्यस्क पुरुष में इनकी संख्या 50-55 लाख/घन मि.मी. होती है | मनुष्य में इनका जीवन काल 120 दिन या 4 माह होता है | मुख्य कार्य - ऑक्सीजन का परिवहन करना |
(ii ) श्वेत रक्त कणिकाएँ ( W.B.C.) - ये रंगहीन व केन्द्रक युक्त होती है | इनका जीवन काल औसतलन 5-10 दिन होता है | कोशिका द्रव्य में कणिकाओं की उपस्थिति के आधार पर WBC दो प्रकार की होती है |
( a ) कणिकामय श्वेताणु - इनके कोशिकाद्रव्य में सूक्ष्म कण पाए जाते हैं | इन्हें अभिरंजन के आधार पर न्यूट्रोफिल, बेसोफिल व इओसिनोफिल ( एसिडोफिल ) में विभेदित किया जा सकता है | न्यूट्रोफिल भक्षकाणु की तरह कार्य करती है | बेसोफिल द्वारा हिस्टामिन, हिपेरिन व सिरेटोनिन का स्रावण होता है | एसिडोफिल एन्टीहिस्टामिनिक होती है | इसलिए एलर्जी के समय इनकी संख्या बढ़ जाती है |
( b ) कणिका रहित श्वेताणु - इनके कोशिका द्रव्य में कणिकाएँ नहीं पायी जाती है | ये मुख्यतः मोनोसाइट व लिम्फोसाइट प्रकार की होती है | मोनोसाइट भक्षणकारी होती है तथा लिम्फोसाइट प्रतिरक्षी बनाने का कार्य करती है |
(ii) प्लेटलेट्स या पट्टिकानू या बिम्बाणु - ये अनियमित आकृति की व केन्द्रक रहित होती है | इनका जीवनकाल 7-10 दिन होता है | ये रक्त का थक्का बनाने में सहायक होती है |

|