Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उससे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए :
(क) तुम्हें क्या करना चाहिए, इसका ठीक-ठाक उत्तर तुम्हें कौन देगा और किस प्रकार?
ख) लेखक के अनुसार हमें क्या करना चाहिए? उत्तर-लेखक के अनुसार हमें अनुभवी लोगों की बातों को आदर के साथ
(ग) लेखक नीची दृष्टि न रखने की सलाह क्यों देते हैं?
(घ) किसका तीर ऊपर जाता है और क्यों?
(ङ) किसने मरते दम तक सत्य की ट्रेक नहीं छोड़ी?

Text Solution
Verified by Experts

ठीक-ठाक उत्तर तुम्हीं को देना होगा, दूसरा कोई नहीं दे सकता। कैसा भी विश्वास-पात्र मित्र हो, तुम्हारे इस काम को वह अपने ऊपर नहीं ले सकता। हम अनुभवी लोगों की बातों को आदर के साथ सुनें, बुद्धिमानों की सलाह को कृतज्ञतापूर्वक मानें, पर इस बात को निश्चित समझकर कि हमारे कामों से ही हमारी रक्षा व हमारा पतन होगा, हमें अपने विचार और निर्णय की स्वतन्त्रता को दृढ़तापूर्वक बनाये रखना चाहिए। जिस पुरुष की दृष्टि सदा नीची रहती है, उसका सिर कभी ऊपर न होगा। नीची दृष्टि से रखने पर यद्यपि रास्ते पर रहेंगे, पर इस बात को न देखेंगे कि यह रास्ता कहाँ ले जाता है। चित्त की स्वतन्त्रता का मतलब चेष्टा की कठोरता या प्रकृति की उग्रता नहीं है। अपने व्यवहार में कोमल रहो और अपने उद्देश्यों को उच्च रखो, इस प्रकार नम्र और उच्चाशय दोनों बनो। अपने मन को कभी मरा हुआ न रखो। जो मनुष्य अपना लक्ष्य जितना ही ऊपर रखता है, उतना ही उसका तीर ऊपर जाता है।
संसार में ऐसे-ऐसे दृढ़ चित्त मनुष्य हो गये हैं जिन्होंने मरते दम तक सत्य की टेक नहीं छोड़ी, अपनी आत्मा के विरुद्ध कोई काम नहीं किया। राजा हरिश्चन्द्र के ऊपर इतनी-इतनी विपत्तियाँ आयीं, पर उन्होंने अपना सत्य नहीं छोड़ा। उनकी प्रतिज्ञा यही रही
"चन्द्र टरै, सूरज टरै, टरै जगत व्यवहार।
पै दृढ़ श्री हरिश्चन्द्र को, टरै न सत्य विचार ।।"
तुम्हें क्या करना चाहिए, इसका ठीक-ठीक उत्तर तुम्हीं को देना होगा, दूसरा कोई नहीं दे सकता क्योंकि दूसरा कोई भी तुम्हारे काम का भार या दायित्व अपने ऊपर नहीं ले सकता। ऐसा इसीलिए कि तुम अपने काम के जिम्मेदार स्वयं हो।
सुनना चाहिए, बुद्धिमानों की सलाह को कृतज्ञतापूर्वक माननी चाहिए। इसके बावजूद हमें अपने विचार और निर्णय की स्वतन्त्रता को दृढ़तापूर्वक बनाये रखना चाहिए, क्योंकि इसी से हमारी रक्षा संभव है।
लेखक नीची दृष्टि न रखने की सलाह इसलिए देते हैं क्योंकि नीची दृष्टि रखने वाले के पाँव उच्च लक्ष्य की ओर बढ़ नहीं पाते। नीची दृष्टि रखने के कारण यह पता नहीं चलता कि यह रास्ता कहाँ ले जाता है। इसीलिए वे उन्नति की मंजिल पाने से वंचित रह जाते हैं। ,
ऊँचा लक्ष्य रखने वाले मनुष्य का तीर ऊँचा हो जाता है. अर्थात् उसकी निरन्तर प्रगति होती रहती है।
सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र ने।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions