Doubtnut Promotions Sticky

पान वाले का रेखा चित्र प्रस्तुत कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

पान वाला भारी भरकम तोंद वाला था। वह पान बेचता ही नहीं हमेशा मुँह में भी पान भरे रहता था। किसी से भी बात करते समय बार-बार पीक फेंकता था। उसकी मानसिकता पूर्णत: व्यावसायिक थी स्वभाव से हँसोड़ और मजाकिया था। जब वह हँसता था तो उसकी तोंद थिरकने लगती थी और मुंह से पान-पीक के छींटे निकलते थे। उसके लाल-काले दाँत खिल उठते थे। वह बड़ा बातूनी था। कैप्टन जैसे देशभक्त पर भी व्यंग्य कर सकता था। उसका देशभक्ति से कोई संबंध नहीं था।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions