Doubtnut Promotions Sticky

लेखिका के व्यक्तित्व पर किन-किन व्यक्तियों का किस रूप में प्रभाव पड़ा?

Text Solution
Verified by Experts

लेखिका के व्यक्तित्व पर मुख्यतः दो व्यक्तियों के प्रभाव पड़े-:
लेखिका के व्यक्तित्व को बिगाड़ने और बनाने में उसके पिताजी का प्रमुख हाथ रहा। प्रारंभ में लेखिका के पिता ने लेखिका में हीन भावना का समावेश किया। उन्होंने उसे शक्की और विद्रोही बनाया। उन्होंने ही लेखिका को देश भक्त बनने का मौका दिया। उन्होंने ही लेखिका को रसोई घर से दूर रखकर एक प्रबुद्ध नारी बनने में सहयोग किया।
लेखिका को क्रियाशील, क्रांतिकारी और आंदोलनकारी बनाने में प्राध्यापिका शीला अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शीला अग्रवाल ने अपने जोशीले वक्तव्यों से उसके व्यक्तित्व में एक नया जोश पैदा किया। शीला अग्रवाल ने लेखिका की नस-नस में देशभक्ति का भाव भर दिया। शीला अग्रवाल ने लेखिका के मन में खुलकर विद्रोह करने का भाव भर दिया।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions