Doubtnut Promotions Sticky

प्रस्तुत कविता में कवि ने प्रकृति की व्यापकता का वर्णन किन रूपों में किया है ?

Text Solution
Verified by Experts

कवि ने प्रकृति की सुन्दरता की व्यापकता का वर्णन अनेक प्रकार से किया है। उसे हर जगह छलकता हुआ दिखाया है। घर-घर में फैला हुआ दिखाया है। कवि ने जान-बूझकर उसे किसी एक दृश्य में नहीं बाँधा है, बल्कि असीम दिखाया है। .कहीं साँस लेते हो. का आशय है कि कहीं मादक हवाएं चल रही हैं। घर-घर में भरने के भी अनेक रूप हैं। शोभा का भरना, फूलों का भरना, खुशी और उमंग का भरना । .उड़ने को पर-पर करना. भी ऐसा सांकेतिक प्रयोग है जिसके विस्तृत अर्थ हैं। यह वर्णन पक्षियों की उड़ान पर भी लागू होता है। और मन की उमंग पर भी। सौन्दर्य से आँख न हटा पाना भी उसके विस्तार की झलक देता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions