.जितेन नागें की गाइड की भूमिका के बारे में विचार करते हुए लिखिए कि एक कुशल गाइड में क्या गुण होते हैं?
जितेन नागें एक कुशल गाइड है। वैसे तो पर्यटक वाहनों में ड्राईवर अलग और गाइड अलग होते हैं। लेकिन जितेन ड्राईवर-कम-गाइड है। अतः हम कह सकते हैं कि एक कुशल गाइड को वाहन चलाने में भी कुशल होना चाहिए । ताकि आवश्यकता पड़े तो वह ड्राईवर की भूमिका भी निभा सके।
एक कुशल गाइड को अपने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति तथा विभिन्न स्थानों के महत्त्व तथा उनसे जुड़ी रोचक जानकारियों का ज्ञान भी होना चाहिए, जैसे कि जितेन को पता है कि देवानंद अभिनीत .गाइड. फिल्म (यह अपने समय की अति लोकप्रिय फिल्म थी) की शूटिंग लोंग स्टाक में हुई थी। इससे पर्यटकों को मनोरंजन भी होता है और उनकी स्थान में रुचि भी बड़ जाती है।
जितेन यद्यपि नेपाली है, लेकिन उसे सिक्किम के जन-जीवन, संस्कृति तथा ध र्मिक मान्यताओं का पूरा ज्ञान है। वहाँ की कठोर जीवन-स्थितियों से भी वह भली-भांति परिचित है। यह किसी कुशल गाइड का आवश्यक गुण है।
जितेन का सबसे अच्छा गुण है-मानवीय संवेदनाओं की समझ तथा परिष्कृत संवाद शैली। वह सिक्किम की सुंदरता का गुणगान ही नहीं करता, वहाँ के लोगों के दुख-दर्द के बारे में लेखिका से बातचीत करता है। उसकी भाषा बड़ी परिष्कृत और संवाद का ढंग अपनत्व से पूर्ण है, जो किसी गाइड का आवश्यक गुण है।
Similar Questions
अस्पताल कर्मचारियों के सद्व्यवहार की प्रशंसा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लगभग 80 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
View Solutionभाषा-शिक्षक की भूमिका में महत्त्वपूर्ण यह है कि वह
01:58View Solutionबच्चों की भाषायी क्षमता की क्रमिक प्रगति के बारे में बताने में सर्वाधिक मदद करता है
01:05View Solutionउत्क्रमणीय अभिक्रियाओं में उत्प्रेरक की क्या भूमिका होती है?
View Solutionहाइड्रोजन के समस्थानिकों में द्रव्यमान में अंतर के कारण विभिन्न भौतिक गुण होते हैं। उनके पास अभिक्रियाओं की उनकी दरों में अंतर के साथ लगभग समान रासायनिक गुण होते हैं जो मुख्य रूप से
View Solutionअपनी इक्छाओं की पूर्ति के लिए आप प्रार्थना के अतिरिक्त और क्या-क्या प्रयास करते हैं ? लिखिए।
View Solutionसुभाष बाबू के जुलूस में स्त्री समाज की क्या भूमिका थी ? 'डायरी का एक पन्ना' पाठ के आधार पर सोदाहरण लिखिए।
View Solutionशैलेंद्र के गीतों की क्या विशेषताएँ हैं ? अपने शब्दों में लिखिए।
View Solution