हिमालय के अभिभूत कर देने वाले सौंदर्य का सैलानियों की मनःस्थिति पर क्या प्रभाव पड़ा? लेखिका की स्थिति अन्य सैलानियों से किस प्रकार भिन्न थी?
Text Solution
हिमालय की गहरी घाटियों और चौड़ी वादियों के बीच बिखरी सुदरता को निहारते हुए सैलानी पुलकित होकर गाने लगे थे-"सुहाना सफर और ये मौसम सी।" इस सुंदरता ने लेखिका को भी अभिभूत कर दिया था, लेकिन वह पुलकित होकर गाने की अपेक्षा मौन थी। किसी ऋषि की भांति शांत । उसके मन के भीतर कुछ बूंद-बूंद पिघलने लगा था। वह उस असीम संदरता को हमेशा के लिए अपने मन में बसा लेना चाहती थी। कभी वह आसमान छूते पर्वत-शिखरों को देखती और कभी तिस्ता नदी को, जिसका सौंदर्य अपनी पराकाष्ठा के साथ इसके समक्ष था। वह इतनी खूबसूरत नदी पहली बार ही देख रही थी। मन के भीतर रोमांच भी था और पुलकन भी, लेकिन वह मौन थी। अन्य सैलानी .सेवन सिस्टर्स वॉटर फालि. की तसवीरें उतारने में मशगूल थे, लेकिन लेखिका नीचे जलधारा में बिखरे पड़े भारी-भरकम पत्थरों पर बैठकर ऊँचाई से गिरते झरने के संगीत के साथ आत्मा के संगीत को सुन रही थी। उसे लग रहा था कि यह झरना जीवन की अनंतता का प्रतीक है। उन अद्भुत अनूठे क्षणों में उसे अपने भीतर जीवन की शक्ति का अहसास हो रहा था। उसे लग रहा था उसके मन की सारी कलुषता, सारी तामसिकता उस पावन जल धारा के साथ बह गई है।
|
Updated on:21/07/2023
Similar Questions
रीता ने मणि को बताया , " जिस लड़की से मैं कल समुद्र के किनारे मिली थी , वह मेरी सहेली की माता के देवर की सबसे छोटी लड़की थी | "
तब वह लड़की रीता की सहेली से किस प्रकार संबंधित है ?03:36View Solutionरैखिक SHM | स्थिति के साथ KE, PE, V की भिन्नता | ''''T'''' और '''' MP '''' पर बाहरी बल का प्रभाव
34:13View Solutionअभिक्रिया की दर पर तापमान का प्रभाव
44:55View Solutionसंधारित्र की धारिता पर परावैद्युत का प्रभाव |समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता |संधारित्रों के संयोजन
42:01View Solutionइनमें से किस देश ने अपने अधीन देशों की भाषा पर विजय प्राप्त नहीं की थी?
01:06View Solutionमान्टेसरी बच्चों की नियमित भाषा शिक्षा किस आयु पर देने के पक्ष में थी?
01:52View Solutionकबीरदास ने ईश्वरीय वियोग की स्थिति का चित्रण किस प्रकार किया है ?
View Solutionबढ़ती हुई आबादी का पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ा?
View Solution